Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

आपकी कुंडली के लग्न अनुसार 2019 का फल

मेष लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
बाहरी व्यक्तियों का संपर्क अनुकूल रहेगा, वहीं यात्राओं के योग बनते रहेंगे। भाग्य की दृष्टि से देखा जाए तो यह साल आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षाए पूरी होंगी। व्यापार-व्यवसाय में सुधार होगा। जीवनसाथी के कार्य बनेंगे, वहीं नवीन व्यवसाय के योग भी बनेंगे। आर्थिक प्रयासों में परिश्रम द्वारा सफल होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, वहीं अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनेंगे। पारिवारिक समय अनुकूल होने के साथ घर या परिवार में शुभ कार्य भी हो सकते हैं। संतान पक्ष के कार्यों में सहयोग देना होगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सफलताओंभरा रहेगा। बेरोजगार भी रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
परिश्रम करने पर उचित परिणाम पाएंगे। साहस बल में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। दैनिक व्यवसाय की स्थिति में परिवर्तन आकर अनुकूलता रहेगी। अविवाहितों के लिए प्रसन्नतादायक समाचार सुनेंगे। संतान पक्ष में मिली-जुली स्थिति रहेगी। भाग्य की स्थिति में सुधार रहेगा। कर्ज की स्थिति में सुधार होकर कम भी होगा। विद्यार्थियों को अतिरिक्त परिश्रम द्वारा ही सफलता मिलेगी। यात्रा के योग भी बन सकते हैं तथा यात्राओं द्वारा लाभजनक स्थिति भी रहेगी। राजनीति के योग कम ही हैं अत: सावधानी रखना होगी। पारिवारिक मामलों में समय सुधारवादी रहेगा। धन की बचत कम ही रहेगी अत: सावधानीपूर्वक खर्च करें। कुटुम्ब का सहयोग कम ही रहेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।

मिथुन लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
यह साल आपके लिए प्रगतिदायक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल होकर उत्साहवर्द्धक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नतादायक स्थिति रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा। संतान के योग जिन्हें हैं, वे संतानवान बनेंगे। स्त्री पक्ष के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। दैनिक व्यवसाय की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग सुखद स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, साझेदारी के कार्यों में सफल होंगे। बेरोजगार इस वर्ष रोजगार पाने में सफलता हासिल करेंगे। प्रभाव क्षेत्र में आशानुरूप सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में परिणाम मिले-जुले रहेंगे। वाणी में संयम रखना होगा।
कर्क लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
यह साल खुशनुमा होकर आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी कर पाने में समर्थ होंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह आशा की किरण लेकर आया है। अधिकारी वर्ग भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए यह साल सुखद रहेगा। भाग्य की दृष्टि से देखा जाए तो यह वर्ष पहले की अपेक्षा सुधारवादी रहकर प्रगति का रहेगा। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से समय का लाभ मिलता रहेगा। नौकरीपेशाओं के लिए लाभवर्द्धक समय होने से राहतभरा रहेगा। बाहरी मामलों में सुधार होकर सहयोगवादी समय रहेगा। वाद-विवाद व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक ही कहा जा सकता है। पिछले समय से चली आ रही चिंता दूर होगी।
सिंह लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
इस वर्ष आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता के साथ कोई प्रतिष्ठित पद मिलने के आसार हैं। पारिवारिक महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। जनता से संबंधित कार्यों में सफलता पाएंगे। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए सुखद वातावरण रहेगा। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे। स्त्री पक्ष में अनुकूल स्थिति होने से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए संभलकर चलना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अधिकतम ठीक ही रहेगा। शत्रु पक्ष के मामलों में राहतभरा वर्ष व्यतीत होगा। बाहरी व्यक्तियों से संभलकर संबंध बनाना होंगे। यात्राओं में सावधानी रखना उपयुक्त होगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी तथा सोचे कार्य बनेंगे।
कन्या लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
धन की बचत के योग बनेंगे, वहीं कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलने से राहत मिलेगी। दैनिक व्यवसाय में प्रगति होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। पराक्रम द्वारा आपके महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। साझेदारी के कार्य में प्रगति होगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। कर्ज की स्थिति में सुधार होकर कर्ज निपटने के आसार हैं। जमीन-जायदाद संबंधित मामलों में थोड़ी सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशाओं को अपने कार्य के प्रति सजगता रखनी होगी। प्रमोशन यदि अटका है तो आप अपनी सूझबूझ से सफलता हासिल कर लेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम ही रहेगा।
तुला लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
समय अनुकूल होने से आपके कार्य बनेंगे। मनोरंजन के साधनों पर व्यय होगा। विपरीत लिंग की ओर आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा, वहीं उत्साह में वृद्धि होगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव होने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। धन-कुटुम्ब से सहयोग मिलेगा, वहीं वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। बाहरी व्यक्तियों के संपर्क से लाभजनक स्थिति पाएंगे। कर्ज यदि है तो निपटान होगा। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में संभलकर चलना होगा। नौकरीपेशाओं के लिए समय व्यस्तताभरा रहेगा। आर्थिक प्रयासों में पराक्रम द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। राजनीतिज्ञ व्यक्ति संभलकर चलें। यात्रा के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
सहयोग के साथ प्रसन्नता का वातावरण रहेगा, वहीं आप अपनी महत्वाकांक्षाए पूरी कर पाएंगे। अविवाहितों के लिए खुशखबर मिल सकती है। संतान पक्ष से प्रसन्नता पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्द्धक समय व्यतीत होगा। नि:संतान संतानवान होंगे। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी, वहीं बाहरी व्यक्तियों के संपर्क से लाभजनक स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग के साथ अनुकूल स्थिति पाएंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संपत्ति के मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। दैनिक व्यवसाय में वृद्धि के साथ लाभदायक वातावरण पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए यह साल आशा की किरण लेकर आया है। वाद-विवाद व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के योग हैं। आर्थिक प्रयासों में सफलता पाएंगे।

धनु लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से आपके कार्य में प्रगति आएगी। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा, वहीं मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सहयोग के साथ घर-परिवार में मांगलिक कार्य भी होंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। मानसिक सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। धर्म-कर्म के क्षेत्र में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। शासकीय मामलों में कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधारजनक वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा अनुकूल वातावरण पाएंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। स्थानीय राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा, वहीं कर्ज की स्थिति में सुधार रहेगा। प्रभाव क्षेत्र में यथेष्ट लाभ मिलेगा।

मकर लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
बाहरी मामलों में सावधानीपूर्वक सफल होंगे। यात्रा के दौरान थोड़ी सावधानी रखना होगी। अविवाहितों के लिए खुशखबर मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। साझेदारी के कार्यों में सहयोग के द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। मित्रों व स्वजनों का सहयोग सराहनीय रहेगा। शत्रु वर्ग से राहत मिलेगी। स्वभाव में थोड़ा जिद्दीपना रहेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के साथ संतोजनक वातावरण मिलेगा। नवीन कार्ययोजनाओं में सफल होंगे। नौकरीपेशाओं को लाभजनक स्थिति होने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति रहेगी। मनोरंजन के साधनों पर व्यय होगा। पारिवारिक समय मिला-जुला रहेगा, वहीं खर्च भी होगा।

कुंभ लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
राजयोग उत्तम होने से आप अपने परिश्रम के बल पर सभी कार्य करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक ही रहेगा। भाग्य की स्थिति प्रबल होने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। बेरोजगार भी रोजगार हेतु प्रयास करेंगे तो वे सफल होंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय सहयोगवादी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। सोचे कार्यों में सहयोग के साथ सफल होंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी अनुकूल वातावरण पाएंगे। अधिकारी वर्ग के लिए प्रतिष्ठापूर्ण वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहने से प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे, वहीं विद्यार्थियों के लिए सुखद स्थिति रहने से पढ़ाई में मन लगेगा। धन-कुटुम्ब से सहयोग मिलेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

मीन लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल
भाग्य की स्थिति प्रबल होने से आपके कार्य में प्रगति के साथ उत्साहवर्द्धक सफलता मिलेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में सुखद वातावरण रहेगा। बाहरी संपर्क के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। घर-परिवार में शुभ कार्य भी होंगे। अचानक गुप्त तरीके से धनलाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति भी सुखद वातावरण पाएंगे। संतान पक्ष के कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। बेरोजगारों के लिए प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अधिकतम ठीक रहेगा।

Recommended Articles

Leave A Comment