Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

हरे प्याज में है कई बीमारियों का समाधान,

हरी प्याज के सेवन से परहेज करने वाले लोगों के लिए आज का हमारा ये आर्टिकल बहुत महत्वूर्ण है। क्योंकि, जो लोग हरी प्याज की दुर्गंध के कारण इसे खाने से बचते हैं, उन्हें नहीं पता, कि यह उनकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत अच्छी भी होती है। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो इसके सलाद के तौर पर इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

आइए जानें ग्रीन अनियन के फायदे क्या है :

ब्लड प्रेशर में राहत

अगर आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आप रोजाना दो प्याज खा सकते हैं, इससे ब्लड प्रेशर को कम करता है। अगर आप प्याज का सेवन करते हैं तो इससे ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी राहत मिल सकती है। प्याज के सेवन से ब्लड प्रेशर संबंधित बीमारियों में राहत मिलती है।

कैंसर से लड़ने में मददगार

यह बात सभी जानते हैं कि कैंसर कितनी गंभीर बीमारी है और इसका इलाज भी काफी मुश्किल है। वहीं कोई व्यक्ति अगर कैंसर से जूझ रहा है तो ऐसे में प्याज के सेवन से कैंसर से लड़ने में मदद मिल सकती है। कच्ची प्याज खाने से इंसान में कैंसर से लड़ने की क्षमता आएगी और हेल्थ में भी काफी सुधार हो सकता है।

बालों का रंग और भी गहरा

प्याज के सेवन का एक सबसे बड़ा फायदा यह भी कि इससे बालों का रंग डार्क होता है। अगर कोई महिला चाहती है कि उसे बाल गहरे और घने रहे हैं तो ऐसे में उन्हें प्याज का सेवन करना चाहिए। महिलाओं में यह बहुत बड़ी समस्या होती है कि उनके बालों का रंग गहरा कैसा होगा। तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि प्याज के सेवन से बाल ज्यादा घने और डार्क हो सकते हैं।

रक्त का तेजी से संचार

प्याज के सेवन से शरीर में रक्त तेजी से दौड़ता है। यानि कि अगर आप प्याज का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो शरीर में होने वाली प्रक्रिया बहुत तेजी से होगी।

हड्डियों के लिए

हरे प्याज में विटामिन सी और के पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ये हड्डियों की क्रियाशीलता को बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद है।

डायबिटीज कंट्रोल

जिन लोगों का मधुमेह की बीमारी है, उनके लिए हरे प्याज का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सल्फर होता है जो इंसुलिन के स्तर को संतुलित बनाए रखता है।

पाचन क्रिया सुधारे

हरा प्याज पेट से सम्बंधित समस्याओं जैसे पेट दर्द, ऐंठन दूर करता है। इसमें फाइबर की मात्रा उच्च होती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। साथ ही यह भूख बढ़ाने में सुधर करता है। यह शरीर के मेटाबॉयलिज़्म को नियंत्रित भी करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है बेहतर

सर्दियों में जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती हैं उनके लिए बहुत परेशानी होती है, लेकिन आप हरा प्याज रोज खाते रहे तो आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होने लगता है। हरे प्याज में एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं और यही कारण है कि ये पाचन क्षमता को बढ़ाता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है और ये कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है।

इम्युनिटी होगी मजबूत

हरा प्याज इम्युनिटी बढ़ाने वाला होता है। ठंड में इम्युनिटी कम होने लगती है। यही कारण है कि सर्दी-जुकाम और एलर्जी की समस्या बढ़ने लगती है, लेकिन यदि हरा प्याज रोज डाइट में शामिल किया जाए तो इससे इम्युन सिस्टम मजबूत होता है।

गठिया और अस्थमा

हरे प्याज में एंटी – इंफ्लामेटरी और एंटी – हिस्टामाइन वाले गुण होते है जिससे गठिया और अस्थमा में आराम मिलती है।

#आंखों के लिए

आंखों से संबंधित समस्या और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए हरी सब्जी और फल उपयोगी माने जाते हैं। इन सब्जियों में हरे प्याज को भी शामिल किया जा सकता है। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन (ए, सी, ई, के और बी) मुख्य भूमिका निभाते हैं । जो हरे प्याज में प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं

              

Recommended Articles

Leave A Comment