Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

: क्या आप भी पके हुए भोजन में ऊपर से नमक डालते हैं? तो जान लीजिए गंभीर नुकसान

  1. अगर आप पके हुए खाने में ऊपर से नमक मिलाते है, तो ऐसा करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि कच्चे नमक का सेवन सेहत के हानिकारक हो सकता है।
  2. अगर आपको लगता है कि नमक का अधिक सेवन नुकसानदायक है, तो आपको ये भी मालूम होना चाहिए कि नमक का कम सेवन भी सेहत की कई परेशानियां खड़ी कर सकता है।
  3. ऐसा माना जाता है कि ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर, मोटापा, अस्थमा जैसी बीमारियां होने की आशंका बढ़ती है। वही कम नमक खाने से दिल और किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ता है।
  4. जानकारों के अनुसार एक दिन में सिर्फ 2 छोटे चम्मच नमक का सेवन काफी रहता है। अगर किसी को ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उनके लिए आधा चम्मच नमक लेना ही काफी है।

🙏🏻🙏🏻💐💐🌹🌹
क्या आप बार-बार बीमार पड़ते हैं? तो इन 8 बातों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

  1. जल – प्रचुर मात्रा में शुद्ध जल के सेवन से शरीर में जमा कई तरह के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  2. रसदार फल – संतरा, मौसमी आदि रसदार फलों में भरपूर मात्रा में खनिज लवण तथा विटामिन सी होता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  3. गिरीदार फल – सर्दी के मौसम में गिरीदार फलों का सेवन फायदेमंद होता है।
  4. अंकुरित अनाज – अंकुरित अनाज (जैसे मूंग, मोठ, चना आदि) तथा भीगी हुई दालों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। अनाज को ये पचाने में आसान, पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं।
  5. सलाद – भोजन के साथ सलाद का उपयोग अधिक से अधिक करें। भोजन का पाचन पूर्ण रूप से हो, इसके लिए सलाद का सेवन जरूरी होता है। ककड़ी, टमाटर, मूली, गाजर, पत्तागोभी, प्याज, चुकंदर आदि को सलाद में शामिल करें।
  6. चोकर सहित अनाज – गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे अनाज का सेवन चोकर सहित करें।
  7. तुलसी – यह एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी फायदेमंद है। रोज सुबह तुलसी के 3-5 पत्तों का सेवन करें।
  8. योग – योग व प्राणायाम शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    🙏🙏🌹🌹💐💐

Recommended Articles

Leave A Comment