Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

🍃 आरोग्य:-
पेट के कीड़े नष्ट करने के कुछ सरल उपाय:-

  1. अनार के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें। यह चूर्ण दिन में तीन बार एक-एक चम्मच लें, इससे पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं।
  2. टमाटर को काटकर, उसमें सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन करें। इस प्रयोग से पेट के कीड़े मरकर गुदामार्ग से बाहर निकल जाते हैं।
  3. लहसुन की चटनी बनाकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर सुबह- शाम खाने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं।
    [ मस्सों का उपचार

होमेओपेथी की थूजा 1M की दो बूंद रोज सुबह जबतक रोग ठीक न हो

घरेलू में इस लेख के अनुसार कोई भी नियमित

👇

मस्से क्यों होते हैं इनके होने के कारण :

पेपीलोमा वायरस के कारण हमारी त्वचा पर छोटे खुरदरे कठोर गोल पिण्ड बन जाते हैं जिसे मस्सा कहते हैं। इन मस्सों के कई प्रकार होते हैं। कुछ मस्से ऐसे होते हैं जो उत्पन्न होकर अपने आप एकाएक समाप्त हो जाते हैं। इनमें दर्द नहीं होता है पर उसे काटने पर काफी खून बहता है। बाद मे यह धीरे-धीरे ठीक हो जाता है।

मस्से के लक्षण और प्रकार:-हाथ-पैरों पर सफेद व गुलाबी रंग के मस्से हो जाते हैं जो कठोर व खुरदरे होते हैं। कभी-कभी मस्से समूहों में उत्पन्न होते हैं जो अधिकतर भी गर्दन, चेहरे एवं छाती पर होते हैं। कुछ लोगों के अंगुलियों व पैरों के नाखूनों के किनारों पर भी मस्से उभरे आते हैं।
*
मस्से खत्म करने के उपाय / आयुर्वेदिक उपचार :

1-मस्सों पर नियमित रूप से प्याज मलने से भी मस्से गायब हो जाते हैं।
2-थूहर का दूध या कार्बोलिक एसिड सावधानीपूर्वक लगाने से मस्से निकल जाते हैं।
3-मस्से हटाने का देसी इलाज-अरंडी का तेल नियमित रूप से मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से नरम पड़ जाएंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। अरंडी के तेल की जगह कपूर के तेल का भी उपयोग कर सकते है ।
4-एक प्याज का रस निकालें। इस रस को नियमित रूप से दिन में एक बार मस्सों पर लगाएं। इस उपाय से मस्से की समस्या दूर हो जाती है।
5-फ्लॉस या धागे से मस्से को बांधकर दो से तीन सप्ताह तक छोड़ दें। इससे मस्से में रक्त प्रवाह रुक जाएगा और वह खुद ही निकल जाएगा।
6-एस्पीरिन की एक गोली पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे।
7- मस्से पर नेल पॉलिश लगाकर कुछ देर बाद साफकर लें। दिन में तीन बार ऐसा करने से | कुछ ही दिन में मस्से झड़ जाएंगे।
8-बेकिंग सोडा और अरंडी तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करने से मस्से धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
9-मस्से हटाने का नुस्खा-बरगद के पत्तों का रस मस्सों के उपचार के लिए बहुत ही असरदार होता है। इसके रस को त्वचा पर लगाने से त्वचा सौम्य हो जाती है और मस्से अपने-आप गिर जाते हैं।
10-ताजा अंजीर मसलकर इसकी कुछ मात्रा मस्से पर लगाएं। 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। मस्से खत्म हो जाएंगे।
11-खट्टे सेब का जूस निकाल लीजिए। दिन में कम से कम तीन बार मस्से पर लगाइए। मस्से धीरे-धीरे झड़ जाएंगे।
12-चेहरे को अच्छी तरह धोएं और कॉटन को सिरके में भिगोकर तिल-मस्सों पर लगाएं। दस मिनट बाद गर्म पानी से फेस धो लें। कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे।
13-आलू को छीलकर उसकी फांक को मस्सों पर लगाने से मस्से गायब हो जाते हैं।
14-कच्चा लहसुन मस्सों पर लगाकर उस पर पट्टी बांधकर एक सप्ताह तक रहने दें। एक सप्ताह बाद पट्टी खोलने पर पाएंगे कि मस्से गायब हो गए हैं।
15-मस्सों से जल्दी निजात पाने के लिए एलोवेरा के जैल का भी उपयोगकर सकते हैं। हरे धनिए को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं।
16-ताजी मौसमी का रस मस्से पर लगाएं। ऐसा दिन में लगभग 3 या 4 बार करें। मस्से गायब हो जाएंगे।
17-मस्से हटाने का आसान तरीका-केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से पर रखकर उसे एक पट्टी से बांध लें। ऐसा दिन में दो बार करें और लगातारकरते रहें, जब तक कि मस्से खत्म नहीं हो जाते।

● सभी तरह के मस्सों की मुख्य दवा – (थूजा 30 या 200 या 1M)

● छोटे-छोटे बहुत सारे मस्से – (कौस्टिकम 30 या 200, दिन में 2-3 बार)

● अगर मस्से छूने से दुखे – (नैट्रम कार्ब और सल्फर 30, दिन में 3 बार)

● होंठ पर के मस्सों के लिए – (नाइट्रिक एसिड 30 या 200, दिन में 2-3 बार)

● जननेन्द्रिय की आगे की त्वचा पर मस्से या शरीर पर बड़े-बड़े काले मस्से – (सीपिया 30 या 200)

● मस्सों की बायोकेमिक दवा – (साइलिशिया 12X, दिन में 3-4 बार)

उनके बताए आयुर्वेद के पानी के सूत्रों का कट्टर अनुयायी व क्षमता व परिस्थिति अनुसार आयुर्वेद के यम नियम का पालनकर्ता। प्रयासरत्त *

*आयुर्वेद, घरेलू,पंचगव्य
: 🌹ब्रह्मचर्य – रक्षा व १४० प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा का उपाय :स्थलबस्ती

🌻सुबह खाली पेट दक्षिण या पूर्व की तरफ सिर करके सीधे लेट गये | श्वास बाहर निकाल दिया और मल-त्याग करने की इन्द्रिय (गुदा) का संकोचन-विस्तारण किया | एक बार श्वास बाहर रोक के करने से ३५ बार हो जाता है | ऐसे ३ बार करेंगे तो करीब १०० बार हो जायेगा | इसे ‘स्थलबस्ती’ कहते हैं |

🌻८० प्रकार के वायुदोष होते हैं, ४० प्रकार की पित्त-संबंधी बीमारियाँ और २० प्रकार की कफ सबंधी बीमारियाँ होती हैं |

🌻स्थलबस्ती से ए १४० प्रकार की बीमारियाँ निकट नहीं आती हैं, अगर हैं तो भाग जाती हैं | जिसके कंधे जकड़े रहते हैं, जोड़ों में दर्द रहता है, शरीर जकड़ा रहता है वह भी स्थलबस्ती करे तो उसको भी आराम मिलेगा | इसे करने से भक्ति में भी बरकत आयेगी, व्यक्तित्व का प्रभाव भी बढ़ेगा, मन भी प्रसन्न रहेगा, कब्जियत भाग जायेगी और स्वप्नदोष, वीर्यक्षय आदि रोग मिट जायेंगे |

Recommended Articles

Leave A Comment