Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM


✍️समय दिखाई नहीं देता, पर बहुत कुछ दिखा जाता है!
बुरा समय आपके जीवन के उन सत्यों से सामना करवाता है,
जिनकी आपने अच्छे समय में कल्पना भी नहीं की होती..!!
🌻🌻🌻🌻🌻🌻
✍गलती करने के लिये..
कोई भी समय
“सही” नहीं,
और…

    *गलती सुधारने के लियें..*
          *कोई भी समय*
             *"बुरा" नहीं..!!*
        🌻🌻🌻🌻🌻🌻                                        *✍️क्या खूब कहा हैं किसी ने*

जिनके उपर जिम्मेदारीओ
का बोझ होता है,
उनको
“रुठने” और “टूटने” का
हक नही होता..!!
🌻🌻🌻🌻🌻🌻
✍️वजह छोटी
और..
नुकसान बड़ा
उसका नाम है
क्रोध..!!
🌻🌻🌻🌻🌻🌻
✍️परिस्थितीयों के अनुसार
हर चीज़ सुंदर है..

क्यों की..

ज़ो स्कूल की घंटी
सुबह खराब
लगती है..

वही छुट्टी के समय
बहुत अच्छी
लगती है..!!
🙏🙏🏿🙏🏾


आप के अच्छे समय मे आप के हितैसी बहुत होंगे, लेकिन जब भी तकलीफ का समय आएगा तब कुछ चुनिंदा ही दिखेंगे, जो आप को हिम्मत देगे,आगे बढ़ने का हौसला देगे,

ईश्वर ने सब की समस्या का समाधान भी दिया है, बस आप को अपने धैर्य से विवेक से परिस्थितियों को सुलझाना है, अक्सर हम दोष देने लग जाते है, लेकिन असल मे हमे अपनी कमियों को समझना चाहिए,

विपत्तियां कैसी भी हो कष्टदायक होती है,आज आप किसी की तकलीफ में साथ है, तो निश्चित ही आपकी मदद के लिए भी कोई साथ आएगा।एक ईश्वर पर दृढ़ता,सदैव रखे।

🙏🙏

मानव जीवन में ना तो समस्याएं कभी खत्म हो सकती हैं और ना ही संघर्ष। समस्या में ही समाधान छिपा होता है। समस्या से भागना उसका सामना ना करना यह सबसे बड़ी समस्या है। छोटी- छोटी परेशानियां ही एक दिन बड़ी बन जाती हैं।

  *कुछ लोग सुबह से शाम तक परेशानियों का रोना ही रोते रहते हैं साथ ही ईश्वर को भी कोसते रहते हैं। जितना समय वो रोने में लगाते हैं उतना समय यदि बिचार करके कर्म करने में लगा दें तो समस्या ही हल हो जायेगी।*

   *ईश्वर ने हमें बहुत शक्तियाँ दी हैं, बस उनका प्रयोग करने की जरुरत है। सोई हुई शक्तियों को कोई जगाने वाला चाहिए। कृष्ण आकर अर्जुन को ना समझाते तो वह कभी भी ना जीत पाता। सब कुछ उसके पास था पर वह समस्या तुम्हारी तरह से भाग रहा था।* 

Recommended Articles

Leave A Comment