Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

घबराहट और बेचैनी

आज हर एक व्यक्ति घबराहट या बेचैनी की समस्या से ग्रसित है| आज की बदली हुई लाइफस्टाइल के कारण युवा पीढ़ी में समस्या देखी जा सकती है| किसी भी बात पर दिल घबराना, धड़कने तेज़ हो जाना, ब्लड प्रेशर लो हो जाना आदि घबराहट के प्रमुख लक्षण है|

घबराहट के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है| आइये जानते है कि घबराहट की परेशानी कैसे हम घरेलू नुस्खों को अपनाकर दूर कर सकते है|

1 ग्रीन टी पीयें – ग्रीन टी में कुछ ऐसी विशेषताएं पाई जाती है घबराहट पैदा करने वाले तत्वों को रोक देते है| ग्रीन टी पीने से आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा| आप नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करेंगे तो थोड़े हो समय में घबराहट की समस्या दूर हो जाएगी|

2 नीबू की चाय का सेवन करें – नीबू की चाय के सेवन से घबराहट की समस्या दूर हो जाती है| नीबू से शरीर की थकान कम हो जाती है| यदि आप घबराहट की समस्या से परेशान है तो आप दूध की चाय पीना छोड़ दें व नीबू की चाय का सेवन शुरू कर दें|

3 साबुत अनाज का करें सेवन – घबराहट को दूर करने के लिए आप साबुत अनाज को प्रयोग में लाएं| इससे आपको घबराहट की समस्या से राहत मिलेगी|

4 बादाम खाएं – बादाम में आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में मौजूद होते है जो मस्तिष्क की बीमारियों को ठीक रखते है| यदि आप रोज़ाना बादाम का सेवन करते है तो आपको घबराहट की बीमारी नहीं हो सकती|

सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं नारियल पानी, हर रोज पिये!

5 ::चॉकलेट खाएं – चॉकलेट तनाव को कम करती है| चॉकलेट खाने से दिमाग में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर कम होता है जिससे घबराहट नहीं होती|

सबसे प्रभावी उपाय:
अगर आप धार्मिक व्यक्ति है तो सांसो पर ध्यान लगाते हुए, आंखों को बंद कर
ॐ का जाप करे। कैसी भी घबराहट या बेचैनी में शांत हो जाएगी। नियमित अभ्यास कीजिए। इससे घबराहट बेचैनी डिप्रेशन जैसी अनेक मानसिक शारीरिक विकार में फायदा होता है।
🌴☘️☘️☘️☘️

Recommended Articles

Leave A Comment