Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

त्वचा के मस्से(Wart),masse,तिल(Mole) हटाने के आसान तरीके और उपाय

पेपीलोमा वायरस के कारण हमारी त्वचा पर छोटे खुरदरे कठोर गोल पिण्ड बन जाते हैं जिसे मस्सा कहते हैं। इन मस्सों के कई प्रकार होते हैं। कुछ मस्से ऐसे होते हैं जो उत्पन्न होकर अपने आप एकाएक समाप्त हो जाते हैं। इनमें दर्द नहीं होता है पर उसे काटने पर काफी खून बहता है। बाद मे यह धीरे-धीरे ठीक हो जाता है। त्वचा के मस्से(Wart),masse,तिल(Mole) जो कि आपकी गर्दन के कुछ हिस्सों, कांख, पलकें, कमर कि सिलवटों, या स्तनों के नीचे हो जाते है। हालाकि वे अजीब लग सकते है, वे अक्सर दर्द नहीं देते और कोई ज्ञात चिकित्सा समस्या पैदा नहीं करते (इन कारणों से डॉक्टर अक्सर उनका इलाज नहीं करने की सलाह देते हैं), हालांकि, अगर आप त्वचा के मस्से हटाना चाहते हैं क्योंकि वह आपको भद्दे के रूप में दिखते हैं, उन्हें दूर करने के लिए बहुत से तरीके घर में और चिकित्सक के पास जाकर हो सकते हैं।

मस्से के लक्षण और प्रकार : हाथ-पैरों पर सफेद व गुलाबी रंग के मस्से हो जाते हैं जो कठोर व खुरदरे होते हैं। कभी-कभी मस्से समूहों में उत्पन्न होते हैं जो अधिकतर भी गर्दन, चेहरे एवं छाती पर होते हैं। कुछ लोगों के अंगुलियों व पैरों के नाखूनों के किनारों पर भी मस्से उभरे आते हैं।

मस्से खत्म करने के उपाय / आयुर्वेदिक उपचार :

1-मस्सों पर नियमित रूप से प्याज ,प्याज का रस भी मलने से मस्से गायब हो जाते हैं।

2-थूहर का दूध या कार्बोलिक एसिड सावधानीपूर्वक लगाने से मस्से निकल जाते हैं।

3-मस्से हटाने का देसी इलाज-अरंडी का तेल नियमित रूप से मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से नरम पड़ जाएंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। अरंडी के तेल की जगह कपूर के तेल का भी उपयोग कर सकते है ।

4-फ्लॉस या धागे से मस्से को बांधकर दो से तीन सप्ताह तक छोड़ दें। इससे मस्से में रक्त प्रवाह रुक जाएगा और वह खुद ही निकल जाएगा।

5 • बंगला, मलबारी, कपूरी अथवा नागरबेल के पत्ते के डंठल का रस मस्से पर लगाने से मस्से झड जाते हैं। यदि तब भी न झडें सफ़ेद चूना जिसे पान खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है उसे मस्से पर लगाने से मस्सा सुख कर झड़ जाता है। जब तक मस्सा सुख कर ना झड़ जाये तब तक उस पर दिन में कम से कम दो बार चूना लगाते रहे।।

6-एस्पीरिन की एक गोली पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे।

7- मस्से पर नेल पॉलिश लगाकर कुछ देर बाद साफकर लें। दिन में तीन बार ऐसा करने से | कुछ ही दिन में मस्से झड़ जाएंगे।

8-बेकिंग सोडा और अरंडी तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करने से मस्से धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।

9-मस्से हटाने का नुस्खा-बरगद के पत्तों का रस मस्सों के उपचार के लिए बहुत ही असरदार होता है। इसके रस को त्वचा पर लगाने से त्वचा सौम्य हो जाती है और मस्से अपने-आप गिर जाते हैं।

10-ताजा अंजीर मसलकर इसकी कुछ मात्रा मस्से पर लगाएं। 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। मस्से खत्म हो जाएंगे।

11-खट्टे सेब का जूस निकाल लीजिए। दिन में कम से कम तीन बार मस्से पर लगाइए। मस्से धीरे-धीरे झड़ जाएंगे।

12-चेहरे को अच्छी तरह धोएं और कॉटन को सिरके में भिगोकर तिल-मस्सों पर लगाएं। दस मिनट बाद गर्म पानी से फेस धो लें। कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे।

13-आलू को छीलकर उसकी फांक को मस्सों पर लगाने से मस्से गायब हो जाते हैं।

14-कच्चा लहसुन मस्सों पर लगाकर उस पर पट्टी बांधकर एक सप्ताह तक रहने दें। एक सप्ताह बाद पट्टी खोलने पर पाएंगे कि मस्से गायब हो गए हैं।

15-मस्सों से जल्दी निजात पाने के लिए एलोवेरा के जैल का भी उपयोगकर सकते हैं। हरे धनिए को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं।

16-ताजी मौसमी का रस मस्से पर लगाएं। ऐसा दिन में लगभग 3 या 4 बार करें। मस्से गायब हो जाएंगे।

17-मस्से हटाने का आसान तरीका- केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से पर रखकर उसे एक पट्टी से बांध लें। ऐसा दिन में दो बार करें और लगातारकरते रहें, जब तक कि मस्से खत्म नहीं हो जाते।

18 • लहसून के कुछ कलि को छिल कर उसे हल्का पीस ले या फिर हल्का कुंच ले और फिर उसे मस्से पर लगा कर किसे कपड़े से बांध दे। कुछ दिनों तक ऐसा करते रहने से मस्से ठीक हो जाते है ।

19 • अगर आप मस्से को जड़ से ख़त्म करना चाहते है तो एक अगरबत्ती को जला कर उसके जलते हुए हिस्से को मस्से पर सटा कर तुरन्त हटा लें। ध्यान से अगरबत्ती को केवल मस्से पर ही सटाएँ वरना आपका skin भी जल सकता है। हर रोज ऐसा एक से दो बार करने से मस्सा जल्द ही सूख कर झड़ जाता है

  • • डॉक्टर सर्जरी की मदद से आपकी त्वचा से इसे हटा सकते हैं।*

Recommended Articles

Leave A Comment