Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

एक परफेक्ट और कामयाब जीवन के लिए भोलेनाथ की इन बातों पर जरूर अमल करें, कामयाबी कदम चूमेगी
देवों के देव महादेव इसलिए ही केवल सबसे पूजनीय नहीं है की वो संसार में सभी के गुरु हैं बल्कि महादेव हमें जीवन जीने के अनेक महत्वपूर्ण तरीकों से सभी अबगत कराते हैं जिसपर अमल करके हम जीवन की सभी कठिनायों से मुकाबला कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें है शिव जी द्वारा जीवन को सफल बनाने के कुछ मूल मंत्र जिसके प्रयोग से आप सभी भी अपने जीवन को परफेक्ट और कामयाब बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं की शिवजी ने कौन सी मुख्या बातें कही है जीवन को सार्थक बनाने के लिए।
जीवन में कभी भी बुराई को बर्दाश्त ना करें
भगवान शिव को विनाश का देवता माना जाता है। उन्होंने पृथ्वी पर से बुराई को ख़त्म करने का बीरा उठाया था और इसलिए ही उन्होंने राक्षसों का खात्मा कर दुनिया को शांति का सन्देश दिया। इसलिए अगर हम भी अपने अंदर से सभी बुराइयों को ख़त्म कर अच्छाई के रस्ते पर चलें तो निश्चित तौर पर जिंदगी में सफलता मिलेगी।
हमेशा अपने मन पर नियंत्रण रखें
भोलेनाथ से बड़ा आजतक कोई योगी नहीं हुआ, जिन्होनें जीवन के सारे सुख सुविधाओं को एक तरफ कर अपने जीवन बहुत ही सीधे ढंग से कौलश पर्वत पर बिताया। इन्होनें सदैव भोग बिलास की वस्तुओं का तिरस्कार ही किया और मन पर नियंतरण बनाये रखा, इसी प्रकार अगर हम सभी भी अपने अपने मन पर नियंत्रण तो अनायास की चीज़ों पर अपना समय और ऊर्जा खर्च करने से बच सकते हैं।
हमेशा अपने लक्ष्य पर अटल रहे
शिव जी ध्यान भंगिमा के लिए हमेशा से प्रसिद्ध रहे है, दुनिया इधर की उधर हो जाए लेकिन उनका ध्यान आजतक नहीं भंग हुआ। इसी प्रकार भगवान शिव के इस गुण को हमें अपने जीवन में जरूर शामिल करना चाहिए। चाहे जो जाए इंसान को अपने लक्ष्य के आड़े कुछ है आने देना चाहिए और एक सफल जीवन के लिए अपने लक्ष्य पर अडिग रहना सबसे महत्वपूर्ण होता है।
अपने जीवनसाथ को मान सामान दें
आजतक कभी भी भगवान शिव को माँ पार्वती का अपमान नहीं देखा गया है। उन्होनें अपने सभी कार्यों में पार्वती जी को सदैव सहभागी बनाया है, किसी को जानकारी हों ना हों पार्वती जी को शिव जी की सभी बातों की जानकारी होती थी और भोलेनाथ भी माँ पार्वती से किसी भी कार्य को करने से पहले सलाह मश्वरा जरूर करते थे। इसलिए आप भी अपने जीवनसाथी को रेस्पेक्ट दें और उनकी क़द्र करें क्यूंकि कोई साथ दे ना दे आपका जीवनसाथी सदैव आपके साथ रहेगा।

        

Recommended Articles

Leave A Comment