Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

श्री राधे।
जय मॉ
अचूक असरकारी सरल वास्तु टिप्स आज दे रहा हूँ ,
1) घर में अखंड रूप से 9 बार श्री रामचरितमानस का पाठ करने से वास्तुदोष का निवारण होता है, यह दीवाली की रात्रि से संकल्प लेकर एक पाठ प्रतिदिन करे, लाभ मिलेगाL।
2) हाटकेश्वर-क्षेत्र में वास्तुपद नामक तीर्थ के दर्शन मात्र से ही वास्तुजनित दोषों का निवारण होता है
3) मुख्य द्धार के उपर सिंदूर से नो अंगुल लंबा नो अंगुल चोडा स्वास्तिक का चिन्ह बनाये और जहाँ-२ भी वास्तु दोष है वहाँ इस चिन्ह का निर्माण करें वास्तुदोष का निवारण हो जाता है
4) रसोई घर गलत स्थान पर हो तो अग्निकोण में एक बल्ब लगा दें और सुबह-शाम अनिवार्य रूप से जलाये।
६ ) द्धार दोष और वेध दोष दूर करने के लिए शंख, सीप, समुद्र झाग, कौड़ी लाल कपड़े में या मोली में बांधकर दरवाजे पर लटकायें।
5) बीम के दोष को शांत करने के लिए बीम को सीलिंग टायल्स से ढंक दें। बीम के दोनों ओर बांस की बांसुरी लगायें।
6) घर के दरवाजे पर घोड़े की नाल (लोहे की) लगायें। यह अपने आप गिरी होनी चाहिए
7) घर के सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर करने के लिए मुख्य द्धार पर एक ओर केले का वृक्ष दूसरी ओर तुलसी का पौधा गमले में लगायें।
8) दुकान की शुभता बढ़ाने के लिए प्रवेश द्धार के दोनों ओर गणपति की मूर्ति या स्टिकर लगायें। एक गणपति की दृष्टि दुकान पर पड़ेगी, दूसरे
गणपति की बाहर की ओर।
9) यदि दुकान में चोरी होती हो या अग्नि लगती हो तो भौम यंत्र की स्थापना करें। यह यंत्र पूर्वोत्तर कोण या पूर्व दिशा में, फर्श से नीचे दो फीट
गहरा गङ्ढा खोदकर स्थापित किया जाता है।
10) यदि पलाट खरीदे हुये बहुत समय हो गया हो और मकान बनने का योग ना आ रहा हो तो उस प्लाट में अनार का पौधा पुष्य नक्षत्र में लगायें।
11) 1 घर में 9 दिन तक अखंड कीर्तन करने से वास्तुजनित दोषों का निवारण होता है।गुरु कृपा केवलं।
[: धनतेरस के दिन करे ये छोटा का उपाय, सारी जिंदगी नहीं होगी पैसो की कमी..

इस बार धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाई जा रही है। इस दिन शुक्रवार का दिन है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसी दिन से दीपोत्सव भी शुरू होता है। कहा जाता है कि इस दिन कुछ ना कुछ जरूर खरीदना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। मानते हैं कि इससे धन समृद्धि में वृद्धि होती है.

समुद्र मंथन के समय जो 14 रत्न प्राप्त हुए थे, उसमें भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी भी शामिल है। कहा जाता है कि आज ही के दिन भगवान धन्वंतरि हाथों में धन से भरा कलश लेकर अवतरित हुए थे. इसीलिए इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है. दोस्तों धनतेरस के दिन हम सब लोग भगवान कुबेर, धन्वंतरि और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत सारे उपाय करते हैं। लेकिन उन उपायों में से एक बहुत छोटा उपाय मैं आपको बताने वाली हूं, बस इस उपाय को करने से आपके घर में सुख समृद्धि, धन संपदा और माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

दिवाली का दिन, धनतेरस का दिन, माता लक्ष्मी का तो होता ही है. साथ ही इसको हनुमान जी का दिन भी माना जाता है और हनुमान जी चिरंजीवी देवता है.

धनतेरस पर करें यह सरल उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर परिवार में धन की कोई कमी ना रहे और आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी हो तो इसके लिए आप धनतेरस वाले दिन शाम के समय 13 दीपक जलाएं, इसके साथ ही तिजोरी में कुबेर भगवान की मूर्ति रखकर पूजा कीजिए।
अगर आप चाहते हैं कि कुबेर देवता आपसे प्रसन्न हो तो आप धनतेरस वाले दिन कुबेर भगवान को प्रसन्न करने के लिए “यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।” मंत्र का 11 बार जाप कीजिए।
अगर आपके जीवन में रुपए पैसों से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं और आप इससे बचना चाहते हैं तो इसके लिए आप सूरज ढलने के पश्चात तेल का दीपक जलाएं और उसमें 13 कौड़ियां रखकर धन की देवी माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा कीजिए, उसके बाद धनतेरस के अगले दिन उनको कौड़ियों को निकालकर घर के किसी कोने में गाड़ दीजिए, इस उपाय को करने से रुपए पैसों की दिक्कत दूर होती है।
अगर आप धनतेरस वाले दिन कुबेर यंत्र खरीदते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है, कुबेर यंत्र को दुकान या व्यापार के स्थान पर रखने से तरक्की हासिल होती है।
अगर लाख कोशिश करने के बावजूद भी आपके पास पैसा आता है परंतु टिक नहीं पाता है तो ऐसी स्थिति में आप “ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा” मंत्र का 108 बार धनतेरस वाले दिन जाप करें।
अगर आप घर परिवार में सुख समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए धनतेरस की शाम को चांदी के सिक्के पर केसर और हल्दी का तिलक लगाएं, अब इसको धन्वंतरी भगवान के समक्ष रख दीजिए, इसकी पूजा करने के बाद इन सिक्को को अपनी तिजोरी में रख दीजिए, इससे धन्वंतरी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा और घर परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है।
अगर आप अपने बिगड़े हुए कार्य बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी जी को कौड़ियां अर्पित कीजिए और कमलगट्टे की माला चढ़ाएं।

Recommended Articles

Leave A Comment