Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

ऐसी मान्यता है कि दूसरों को खाना खिलाने से पुण्य बढ़ता है और आपके किए गए पाप खत्म होते हैं। गरीबों को खाना खिलाना भी बहुत आच्छा माना जाता है। इसी मान्यता के आधार पर कई लोग समय-समय पर खाना और अनाज दान करते रहते हैं। आज हम आपको ऐसे प्रभावी उपाय बताएंगे, जिसे आजमाते ही आपके सारे दुख-दर्द सदा के लिए दूर हो जाएंगे और कुंडली के दोष दूर हो जाएंगे और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। यह उपाय आपको एक रोटी से करना होगा, जिसका प्रभाव आप जल्‍द ही अपने जीवन में देंखेंगे।

  1. बुरी नजर का असर खत्म करने के लिए करें ये उपाय

घर में यदि कोई छोटा बच्चा है और वह ठीक से खाना नहीं खा रहा है, तो एक रोटी पर थोड़ा सा गुड़ रखें और इस रोटी को बच्चे के ऊपर से 21 बार वार लें। इसके बाद ये रोटी किसी कुत्ते को खाने के लिए दे दें। इस उपाय से बच्चे के ऊपर से बुरी नजर का असर खत्म हो जाएगा और वह फिर से ठीक से खाना खाने लगेगा।

  1. घर में सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए हर रोज कम से कम किसी एक गरीब व्यक्ति को खाना जरुर खिलाएं। ऐसा करने पर घर में अनाज की कमी नहीं होती है। और भरकत बनी रहती है।

  1. कुंडली के दोष के लिए करें ये उपाय

यदि कुंडली में शनि या राहु-केतु का कोई दोष हो तो रोज रात को जो रोटी सबसे अंत में बनती है, उस पर तेल लगाएं और ये रोटी काले कुत्ते को खाने के लिए दें। यदि काला कुत्ता नहीं हो तो किसी अन्य कुत्ते को भी ये रोटी दी जा सकती है। इससे दोषों का प्रभाव कम होने लगता है।

  1. गरीबी दूर करने के लिए करें ये उपाय

हर रोज सुबह-सुबह जब रोटियां बनाई जाती हैं, उस समय पहली रोटी अलग निकाल लें। उस रोटी के चार बराबर टुकड़े कर लें। इनमें से एक टुकड़ा गाय को और दूसरा टुकड़ा काले कुत्ते को देना है। तीसरा कौओं के लिए घर की छत पर डालना है। अंतिम टुकड़ा घर के पास किसी चौराहे पर रखकर आना है। ऐसा हर रोज करना चाहिए। इस उपाय से घर की गरीबी दूर हो सकती है।

  1. पितृ देवताओं की कृपा के लिए करें ये उपाय

हर अमावस्या पर चावल की खीर बनाएं और रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े उस खीर में डाल दें। इसके बाद रोटी और खीर को कौओं के लिए घर की छत पर रख दें। इस उपाय से घर पर पितृ देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है। पितर देवता की कृपा से ही सुख-समृद्धि मिलती है।

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करेl

Recommended Articles

Leave A Comment