Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

🗝🎀 KEY TO SUCCESS 🏆

🌸मोटापा घटाने के लिए।🌸

मोटापे से बहुत से लोग परेशान हैं।
इसके पीछे अनेक कारण हैं।
जैसे अच्छी खुराक परंतु शारीरिक कार्य ना करना,
पैदल बिल्कुल ना चलना,
सारा दिन बैठ कर कार्य करना
फास्ट फूड खाना,
जंक फूड खाना,
पैक्ड फूड का सेवन,
अधिक तैलीय खाना लेना,
वंशज कारण भी होते हैं,
महिलाओं में डिलिवरी के बाद मोटापा,
महिलाओं में मेनोपॉज के बाद मोटापा
इस प्रकार बहुत से कारण हैं।
मोटापे से बचने के लिए 12 से 42 तक की आयु में कम से कम हर रोज एक घंटा हार्ड फिजिकल वर्कर करना बहुत जरूरी है।
Hard working में आप घर की रसोई के काम, मशीन में कपड़े धोना, सब्जी काटने या खाना बनाना आदि नहीं गिन सकते।
अगर hard working नहीं है तो सुबह शाम कम से कम 30/30 मिनट तक व्यायाम, दौड़, पैदल चलना , या अन्य व्यायाम जरूर करने चाहिए। और एक नियम से यह सब करना बहुत जरूरी है।
पर जो मोटे हो चुके हैं वे तुरंत पतले नहीं हो सकते।
उसके लिए उन्होंने आज से ही प्रयास करना शुरू कर देना चाहिए।
एक ही प्रयास से आप पलते नहीं हो सकते।
सबसे पहले व्यायाम शुरू करें।
पहले ही दिन बहुत अधिक जोर मत लगाएं।
पहले दिन 10/15 मिनट ही करें, फिर इसे 30/35 मिनट या एक घंटे तक ले जायें।
भूखा रह कर मोटापा कम यह करोगे तो कमजोरी आ जाएगी ‌ इस लिए भोजन कैसा लें वह अलग से लिखेंगे।
अभी एक शुरुआत करें।
मेरी दाना दो तीन चम्मच रात को धो कर आधे गिलास पानी में भिगो दें।
सुबह खाली पेट वह पानी पी लें और मेरी दाना भी खा लें।
उसके बाद ही शौचादि से निवृत होकर एक घंटे का व्यायाम, पैदल चलना, दौड़ लगाना, और अन्य शारीरिक कार्य करें।
उसके बाद ताजा ऐलोवेरा का जैल निकाल कर लें।
जहां जिस जगह सम्भव हो पैदल चलने की कोशिश करें।
दिन के समय भी दोपहर को कार्य स्थल पर खाना लेने से पहले पांच सात मिनट हल्का व्यायाम करें।
दोपहर से पहले खाने से दो घंटा पहले दो गिलास हल्का गर्म पानी लेकर उसमें दो निम्बु निचोड़ कर पियें।
शाम को भी एक घंटा व्यायाम, पैदल वाकिंग, दौड़ आदी करें।
रात को सोने से पहले एक गिलास गाय का दूध जरूर पियें।
सुबह जल्दी बिस्तर छोड़ दें। और आराम से कम से कम सात बार गायत्री मंत्र का मन ही मन जाप करें।
सुबह नाश्ता पेट भर लें।
दोपहर का खाना सामान्य लें।
और रात का खाना बहुत कम लें।
रात का खाना आठ बजे से पहले पहले ले लें।
फास्ट फूड, जंक फूड, पैक्ड फूड, अधिक तला, गरिष्ठ भारी भोजन मत लें।

आज के लिए बस इतना।
यह शुरू करें।
लाभ होगा, पर इससे अधिक और भी बहुत कुछ करना होगा।
वह क्या करना होगा।
हम समय समय पर लिखते रहेंगे।

Recommended Articles

Leave A Comment