Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

जानिए पेट की गैस दूर करने के घरेलू उपाय
🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
आज हम आपको बताने जा रहे है पेट में होने वाली गैस की समस्या से बचने के उपाए ! जैसा की आप सभी जानते है कि पेट में गैस बनना एक आम समस्या बन चुकी है और यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है यदि समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाता तो ये आगे चलकर एक बड़ी बीमारी का रूप भी धारण कर सकती है इसलिए गैस की समस्या को हल्की में न लें।

क्या आपको पता है कि पेट की गैस क्यों बनती है? पेट की गैस बनने के कई कारण होते हैं। जिनमें असंयमित होकर अनियमित आहार खाना , अधिक खट्टे, तीखे, मिर्च मसालेदार, बादी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन , देर रात तक जागना , भोजन में सलाद का अभाव, पानी कम पीना, चना, उड्द, मटर, मूग, आलू, मसूर, गोभी चावल आदि का अधिक सेवन करना, क्रोध शोक, चिंता जैसे मानसिक कारण, परिश्रम न करना, यकृत रोग की उपस्थिति, मांसाहार का सेवन आदि।पेट की गैस के लक्षणपेट की गैस होने पर पीड़ित को कुछ लक्षण महसूस होते है जैसे – पेट में गैस भरी हुई मालूम होना, पेट और पीठ में दर्द, आंतों में गड़गड़ाहट, पेट साफ न होना, ठीक से नींद न आना, आलस्य व थकावट, सिर दर्द, भूख कम लगना, दिल की धड़कन बढ़ना, गैस के कारण सीने में दर्द , डकारें आना, छाती में जलन, सिर चकराना, नाड़ी दुर्बलता, और गैस निकलने पर आराम मिलना जैसे गैस के लक्षण देखने को मिलते हैं।

पेट की गैस का घरेलू इलाज

पेट की गैस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए लौंग बहुत ही फायदेमंद है। लौंग को शहद के साथ लेने से कब्ज की प्रॉब्लम को भी दूर किया जा सकता है। इसके अलावा रोजाना इसे चूसने से भी पेट ठीक रहता है और पेट में गैस भी नहीं बनती है।

यदि आप अदरक और नींबू का रस 1-1 चम्मच की मात्रा में लेकर उसमें थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर भोजन के बाद दोनों समय सेवन करने से गैस की सारी प्रॉब्लम दूर हो जाती हैं और इससे भोजन भी ठीक तरह पच जाता है

अगर आपको पेट की गैस की प्रॉब्लम हैं तो पुदीने की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से लाभ मिलेगा । इसकी चाय बनाने के लिए पत्तियों को पानी में उबाल लें और उसमें टेस्ट के लिए 1 चम्मच शहद मिलाएं। बस इस चाय को पी लीजिए। पुदीने की पत्तियों को कच्चा चबाने से भी कब्ज की समस्या में लाभ मिलता है।

नीबू का रस व मूली खाने से गैस की तकलीफ नहीं होती और पाचन क्रिया सुधरती है।अदरक का रस, नीबू का रस और शहद प्रत्येक 6-6 ग्राम दिन में 3 बार सेवन करने से पेट की गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है

लहसुन की 1-2 कली छीलकर, बीज निकाली हुई मुनक्का में लपेटकर भोजनोपरांत थोडा सा चबाकर निगल लें यह पेट की गैस की अचूक दवा है |

थोड़ा-सा सेंधा नमक तथा कालीमिर्च और लौंग 4-4 पीसकर आधी कटोरी पानी में उबालकर पीने से पेट की गैस में आराम मिलता है।रोजाना सुबह गर्म पानी में नींबू के रस को मिलाकर पीने से पाचन तंत्र सही होता है और गैस की समस्या भी दूर होती है।

इसके अलावा पानी के साथ मेथी के बीजों को मिलाकर काढ़ा बनाकर पिएं। इससे गैस की समस्या से जल्द ही निजाद पाया जा सकता है।

हल्दी भी भोजन के पाचन में मदद करती है। इससे पेट में गैस की समस्या समाप्त हो जाती है। इसलिए हल्दी का प्रयोग भी लाभदायक होता है।

पेट में गैस की प्रॉब्लम होने का एक कारण शरीर में पानी की कमी होना भी होता है। इसलिए दिन में 8 गिलास पानी ज़रूर पीना चाहिए। और यदि पेट में गैस की समस्या हो तो ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना चाहिए।

त्रिफला चूर्ण का सेवन करें

आयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण को पेट के हर रोग के लिए वरदान कहा गया है| सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण का गर्म पानी के साथ सेवन करें तो पेट हमेशा साफ़ रहता है और कभी गैस की समस्या नहीं होती| पेट में गैस बन गयी हो तो खाना खाने के थोड़ी देर बाद गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण ले लें तुरंत आराम हो जायेगा|

खाना खूब चबा कर खायें

जो लोग खाना तेजी से खाते हैं उनको पेट की समस्याएं ज्यादा होती हैं क्यूंकि खाना बिना चबाये निगलने से वह सही से पच नहीं पाता और पेट दर्द का कारण बनता है| अपना खाना चबाने का समय दोगुना कर दें, भोजन तक तक चबाएं जब तक उसकी लुगदी ना बन जाए| इस प्रकार चबाया हुआ खाना तीन गुना ज्यादा तेजी से पचता है और आपको कभी पेट दर्द या गैस की समस्या होगी ही नहीं|

खाना खाने के तुंरत बाद ना पियें पानी

जब हम खाना खाते हैं तो हमारे पाचन तंत्र में एक प्रकार की अग्नि का दहन होता है और यह अग्नि तब तक जलती है जब तक खाना पूरी तरह पच ना जाये| जो लोग खाना खाते ही तुरंत पानी पी लेते हैं उनके पाचन तंत्र की अग्नि शांत हो जाती है और भोजन का पाचन ठीक प्रकार से नहीं हो पाता| भोजन करने के कम से कम 1 से 2 घंटे बाद भी पानी पीना चाहिए| इस प्रकार आपको कभी गैस का सामना भी नहीं करना पड़ेगा|

आजवायन का करें सेवन

भूनी हुई आजवाइन पेट में गैस की समस्या की सबसे उत्तम दवा है| थोड़ी सी आजवाइन लेकर उसे तवे पर भून लें| आजवाइन को तब तक भूनते रहें जब तक कि वह बिल्कुल भूरे रंग की ना हो जाये|

अब इस भूनी आजवाइन को पत्थर की सिल पर पीसकर इसका चूर्ण बना लें| अब आपको एक गिलास ताजा पानी लेना है और इस पानी में एक या डेढ़ चम्मच आजवाइन का चूर्ण मिलाएं, अब चम्मच से चूर्ण को पानी में अच्छे से घोल लें और इस पानी का सेवन करें| इससे आपके पेट का दर्द और गैस दोनों छू मंतर हो जायेंगे|

हींग, अदरक और काले नमक का सेवन

हींग में पेट की गैस दूर करने के गुण पाए जाते हैं साथ ही अदरक आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है| सूखी अदरक को पीसकर उसका चूर्ण बना लें और दो चम्मच अदरक का चूर्ण लेकर उसमें एक चम्मच हींग का चूर्ण मिलाएं और एक चम्मच काला नमक का चूर्ण मिला लें| अब इस मिश्रण को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर इसका सेवन करें| इस घरेलू उपाय से आपको गैस में तुंरत आराम मिलेगा|

लहसुन का सूप पियें

लहसुन का सूप आपके पेट के दर्द और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है और आपकी भूख बढ़ाने का भी कार्य करता है| लहसुन का सूप बनाने के लिए आपको चार-पांच लहसुन की कलियाँ लेनी हैं और उनको पीसकर पेस्ट बना लेना है| अब इस पेस्ट को एक एक गिलास पानी में मिला लें और इसमें काली मिर्च का चूर्ण मिलाएं और थोड़ा सा पिसा धनिया पाउडर मिला लें| अब इस मिश्रण को 15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें, इसके बाद आपको इस सूप का सेवन करना है| दिन में दो टाइम इस सूप का सेवन करने से आपको गैस में लाभ होगा|

जीरे के पानी का करें सेवन

जीरे में एसिडिटी और गैस से लड़ने की शक्ति होती है| एक चम्मच जीरा लेकर उसे तवे पर अच्छे से भून लें| अब किसी बर्तन में दो गिलास पानी लें और इसमें ये भुना जीरा मिला लें| अब इस पानी को उबालने के लिए के लिए रख दें और तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाये| अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें| इस प्रकार बने जीरे के पानी का सेवन करने से पेट तुरंत साफ़ हो जायेगा| यह पेट की गैस खत्म करने का रामबाण नुस्खा है|

नींबू के रस से युक्त आजवाइन का सेवन

आजवाइन के दानों पर नींबू का रस निचोड़कर इन्हें सूखा लें| इस नींबू युक्त आजवाइन के दानों में गैस और एसिडिटी को ठीक करने की शक्ति होती है| इन आजवाइन के दानों को पीसकर इसमें थोड़ा सा काला नमक का चूर्ण मिला लें और इसका सेवन करें| पेट में दर्द बंद होगा और गैस खत्म हो जाएगी|

खाने के बाद अदरक चबायें

खाना खाने के बाद अदरक का सेवन करने से बहुत लाभ होता है| खाना खाने के बाद अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें और इसपर थोड़ा सा नींबू का रस या फिर काला नमक लगाएं और इसका सेवन करें| ऐसा करने से आपको कभी गैस नहीं बनेगी|

सौंफ और मिश्री का सेवन करें

सौंफ खाने में ना सिर्फ स्वादिष्ट लगती है बल्कि पेट को साफ़ रखने में भी मदद करती है| खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर की तरह सौंफ और मिश्री का मिश्रण मुंह में डाल लें| इससे आपका खाना भी जल्दी पचेगा और आपको गैस की समस्या भी नहीं होगी|

तुलसी के पत्तों का करें सेवन

तुलसी के पत्ते चबाने से पाचन शक्ति सुगम होती है| सुबह खाली पेट तुलसी के चार पत्ते चबाने से बदहजमी, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्या नहीं होती है| आप चाहे तो खाना खाने के बाद भी तुलसी के पत्ते चबा सकते हैं इससे भी गैस की समस्या का निवारण होता है|

नारियल पानी का करें सेवन

नारियल पानी पेट के लिए बहुत उत्तम होता है पेट में गर्मी और गैस की समस्या हो रही है तो नारियल पानी का सेवन करें इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी और यह आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करेगा

नींबू पानी का करें सेवन

नींबू का रस हमारे भोजन को पचाने में बहुत मददगार होता है पेट में कब्ज हो या उल्टियां आने को हो रही हों तो नींबू पानी का सेवन करें इससे जी मिचलाना तुरंत बंद हो जाता है| अपने खाने में भी नींबू का इस्तेमाल करें और खाना खाने के बाद नींबू पानी का सेवन जरूर करें

खाना खाने के बाद थोड़ा टहलें

खाना खाते ही बैठ जाना और लम्बे समय तक बैठे ही रहना यह पेट में गैस बनने का सबसे बड़ा कारण होता है| इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ी देर जरूर आधा घंटा जरूर टहलें, अगर इतना ना कर पाएं तो हल्के कदमों से चहलकदमी ही कर लें इससे आपके भोजन को जल्दी पचने में मदद मिलेगी

खूब पियें पानी

रोजाना सुबह उठकर खाली पेट 2 गिलास ताजा पानी का सेवन जरूर करें| इससे आपका पेट हमेशा हल्का और फ्रेश रहेगा| दिनभर में कम से कम 8 से 12 गिलास पानी का सेवन करें| पानी हमारे भोजन को पचाने में मदद करता है और कई लोगों से लड़ने की शक्ति भी देता है|

जंक फ़ूड का सेवन कम करें

बाजार में बिकने वाले जंक फ़ूड जैसे बर्गर, चाउमीन, पिज्जा आदि का सेवन कम कर दीजिये| ये खाना ना ही पौष्टिक होता है और ना ही आपके पेट के लिए लाभकारी होता है ज्यादा तलाभुना खाना भी पेट में गैस का कारण बन सकता है|

योगासन करें

पेट में अगर गैस रोजाना होने लगे और इसका दर्द असहनीय हो जाये तो योगासन का सहारा लें| पेट की गैस से निजात के लिए मयूरासन, अर्ध मत्स्येंद्रासन, हलासन, पवनमुक्तासन, तितली मुद्रा ये सभी आसन प्रमुख हैं इन सभी आसनों को करें

गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है काली मिर्च
काली मिर्च का प्रयोग भी पेट में कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। यह पेट में आमाशय रस के प्रवाह को बढ़ाती है और भोजन के सही तरह से पाचन में मदद करती है। पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कमी से होने वाले पेट दर्द में भी काली मिर्च आराम पहुँचाती है। इसके चूर्ण को शहद के साथ, गुड़ के साथ या फिर छाछ के साथ लेने से कब्ज और गैस की समस्या दूर हो जाती है।

पेट की गैस का घरेलू उपाय है छाछ

आयुर्वेद के अनुसार, छाछ गैस को निकालने के लिए एक गुणकारी उपाय है। छाछ में प्रोबायोटिक माइक्रोब्स होते हैं जो पाचन को बढ़ाते है और अपच और गैस को कम करते हैं। ये एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या को भी दूर करता है। खासकर अगर आप इसका सेवन अजवाइन के बीज और काला नमक के साथ करते हैं तो।

छाछ का इस्तेमाल दो तरीकों से करें

पहला तरीका –

सबसे पहले एक चम्मच अजवाइन और काला नमक को एक कप छाछ में मिला दें।
अगर आपके पास अजवाइन के बीज नहीं हैं तो आप अजमोद के बीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद पी जाएँ।
इस मिश्रण को पूरे दिन में दो बार ज़रूर पियें।

दूसरा तरीका

इसके अलावा एक चुटकी अदरक के पाउडर और सेंधा नमक को एक ग्लास छाछ में मिला दें।
मिलाने के बाद इस मिश्रण को पी जाएँ।
इस मिश्रण को पूरे दिन में एक या दो बार ज़रूर पियें।

पेट की गैस को दूर करने का उपाय है सरसो

ये एक बेहद ही आसान तरीका है जो हर किसी के घर में उपलब्ध होता है। पीली सरसों में एसिटिक एसिड (acetic acid) पाया जाता है जो आपके पेट की एसिडिटी को कम करता है और जल्द राहत दिलाने में भी मदद करता है।

सरसों का इस्तेमाल कैसे करें

एक चम्मच पीली सरसों लें और उसे एक ग्लास गर्म पानी के साथ खा लें।
आपको पांच से दस मिनट के अंदर पेट की गैस से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

पेट की गैस का रामबाण इलाज करता है दालचीनी
दालचीनी आपके पेट को हल्का करती है और गैस को दूर करने में भी मदद करती है। दालचीनी गैस्ट्रिक एसिड और पेप्सिन के स्राव को पेट की वाल्स (walls) से दूर करती है जिससे पेट में गैस नहीं बनती।

दालचीनी का इस्तेमाल दो तरीकों से करें

पहला तरीका –

एक कप गर्म दूध में एक या आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को मिलाएं।
इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर पी जाएँ।
आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
दूसरा तरीका –

इसके साथ ही आप दालचीनी की चाय भी बना सकते हैं।
चाय बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं या कुछ दालचीनी की स्टिक्स को भी डाल सकते हैं।
पांच मिनट तक पानी को उबलने दें।
उबलने के बाद मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें और फिर मिश्रण को पी जाएँ।

मित्रों इस लेख में हमने आपको पेट की गैस के मुख्य कारण और इसके घरेलू उपचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है और हम आशा करते हैं कि आपको हमारी दी हुई जानकारी से बहुत लाभ होगा

Recommended Articles

Leave A Comment