Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

🌸बरसात के मौसम में मजे से पिएं गर्म सूप, होंगे ये 6 फायदे

  1. पौष्टिक – सूप कोई भी को, पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। दरअसल जिस सब्जी या अन्य खाद्य पदार्थ का सूप बनता है, उसका पूरा सत्व सूप में होता है। इसके अलावा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर सूप अंदरूनी तौर पर ताकत देने का काम करता है। 
  2. कमजोरी करे दूर – शरीर में कमजोरी महसूस होने पर सूप का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। यह कमजोरी तो दूर करता ही है, साथ ही प्रतिरक्षा तंत्र को भी और अधिक मजबूत करने में मदद करता है। यह बुखार, शारीरिक दर्द, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से लड़ने में मदद भी करता है। इसके अलावा तबियत खराब होने पर सूप के सेवन से किसी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं होती। 
  3. पचने में आसान – सूप का सेवन बीमारियों में इसलिए भी किया जाता है, क्योंकि यह आसानी से पच जाता है और किसी प्रकार की परेशानी पैदा नहीं करता। इससे बीमारी के बाद सुस्त पड़ा पाचन तंत्र भी सुव्यवस्थित तरीके से काम करने लगता है। 
  4. भूख बढ़ना – अगर आपको भूख नहीं लगती या कम लगती है, तो सूप पीना बहुत अच्छा विकल्प है। क्योंकि इसे लेने के बाद धीरे-धीरे भूख खुलने लगती है और भोजन के प्रति आपकी रूचि भी बढ़ती है। 
  5. उर्जा के लिए – शारीरिक कमजोरी में सूप का सेवन आपको उर्जा देता है और आप पहले से स्वस्थ महसूस करते हैं। धीरे-धीरे आपकी उर्जा का स्तर भी बढ़ने लगता है और आप स्वस्थ व सेहतमंद बनते हैं, सो अलग। हुआ ना सोने पर सुहागा।

 6. हाइड्रेशन – जब आप अस्वस्थ होते हैं या फीवर के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए ऐसे समय में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सूप का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की मात्रा और पोषक तत्व दोनों प्रवेश करते हैं।
🍂🍃

Recommended Articles

Leave A Comment