Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

🍃बदन दर्द

🥀परिचय :
दिन भर की भाग-दौड़ में काम करते समय या ऑफिस, स्कूल व खेल में लगे रहने से थकावट और शरीर में दर्द महसूस हो ही जाता है।
🥀विभिन्न औषधियों से उपचार-
1🌼. लहसुन : एक लहसुन लेकर उसकी चार कलियां छीलकर 30 ग्राम सरसों के तेल में डाल दें उसमें दो ग्राम यानी आधा चम्मच अजवायन के दाने डालकर धीमी-धीमी आंच पर पकायें। लहसुन और अजवायन काली पड़ने पर तेल उतारकर थोड़ा ठंड़ाकर छान लें। इस तेल से मालिश करने से हर प्रकार का बदन का दर्द दूर हो जाता है।
2.🌷 कपूर : 10 ग्राम कपूर 200 मिलीलीटर सरसों का तेल-दोनों को शीशी में भरकर मजबूत कार्क लगा दें तथा शीशी धूप में रख दें। जब दोनों वस्तुएं मिलकर एक होकर घुल जायें तब इस तेल की मालिश से वात विकार, नसों का दर्द, पीठ और कमर का दर्द, हिप-शूल, मांसपेशियों का दर्द और हर तरह के दर्द जल्दी ठीक हो जाते हैं।
🌻नोट : इस तेल को मां की छाती पर न लगाने इससे दूध बन्द हो जाता है।

  1. 🍁दालचीनी :
    कभी-कभी कंधे में दर्द होता है। दालचीनी का प्रयोग करने से कंधे का दर्द दूर होता है।
    शहद और दालचीनी पाउडर समान मात्रा में मिलाकर नित्य एक चम्मच प्रात: सेवन करने से शरीर में रोगाणुओं और वायरल संक्रमण से लड़ने की शक्ति बढ़ती है, शरीर की प्रतिरोधी शक्ति बढ़ती है। कंधे पर इसी मिश्रण की मालिश कर अन्त में लेप करना चाहिए।स्नेहा समूह
    4.🥀 धनिया : शरीर के अंग प्राय: शक्ति से अधिक कार्य करने के कारण टूटने लगते हैं। कभी-कभी थकावट के कारण भी अंगों में टूटने की क्रिया उत्पन्न होती है। होता यह है कि जब शारीरिक ऊर्जा अपने सामथ्र्य से अधिक खर्च हो जाती है तो अंगों में टॉक्सिन (एक प्रकार का विकार) पैदा हो जाता है। ऐसी अवस्था में शरीर के अंग-2 में दर्द हो जाता है। इस दशा में व्यक्ति का काम करने में मन नहीं लगता है। शरीर को मालिश करने की जरूरत महसूस होने लगती है। हर समय समय आराम करने का मन करता है। इसके लिए रोगी को नमक और धनिया के घोल में थोड़ी देर तक बैठना चाहिए। अंगों का इस घोल से धीरे-धीरे प्रक्षालन (धोना) करना चाहिए। इसके अतिरिक्त 100 ग्राम धनिया, 10 ग्राम नमक और 5 ग्राम हींग को पानी में डालकर उस पानी को अच्छी तरह से खौला लेना चाहिए। फिर उस पानी का बफारा लेना चाहिए। इससे अंगों के प्रदाह को आराम मिलता है। यह पानी घूंट-घूंट भी पिया जा सकता है। इसे पीने से मांसपेशियों को आक्रामक क्रिया के कारण बल मिलता है। विश्राम भी आवश्यक है।
    5.🌼 फिटकरी : कच्ची फिटकरी और सोड़ा बाई कार्ब दोनों समान मात्रा मिलाकर पीस लें। इसकी आधी चम्मच मात्रा गर्म पानी से फंकी लेने से लाभ मिलता है।
    6🌷. मेथी : लगभग 2 ग्राम मेथी का चूर्ण, 2 ग्राम जीरा का चूर्ण गर्म दूध के साथ सेवन करने से शारीरिक दर्द दूर होता है।स्नेहा आयुर्वेद ग्रुप
    7🍃. अजमोद : बदन दर्द में अजमोद को तेल में उबालकर मालिश करनी चाहिए। इसके पत्तों को गरम करके रोगी के बिस्तर पर बिछा देना चाहिए, ऊपर से रोगी को हल्का कपड़ा ओढ़ा देना चाहिए।
  2. 🌼पीपल : पीपल का दूध और चन्द्रस मिलाकर लगाना बदन दर्द में आराम देता है।

Recommended Articles

Leave A Comment