Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

खालीपेट न खाएं यह चीजें

बेहतर सेहत के लिए आप कई चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप उनसे जुड़े नियमों का भी पालन करते हैं? यदि नहीं करते, तो आपको सावधान रहने की जरुरत है। कुछ चीजों का सेवन खाली पेट करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है, जानिए कौन सी हैं वे चीजें।

1. सोडा: – सोडा में उच्‍च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। अगर आप इसे खाली पेट पी लेंगे तो मतली आ सकती है और आपको असहज महसूस हो सकता है। इसलिए कोशि‍श करें कि इसका प्रयोग खाली पेट बिल्कुल न करें।

2. टमाटर: – टमाटर में एसिड पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे खाली पेट खाने पर शरीर में रासायनिक क्रिया हो सकती है जो पेट में अघुलनशील जैल का निर्माण कर देती है। यही जैल पेट में स्टोन बनने का कारण बन जाता है।

3. दवाएं: – अक्सर आपने डॉक्टर्स को सलाह देते हुए सुना होगा, कि खाली पेट दवाओं का सेवन न करें। खाली पेट दवा खाने से पेट में एसिड के साथ ही शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है।

4. शराब: – खाली पेट शराब का सेवन करना सुरक्षि‍त नहीं है। ऐसा करने पर पेट में जलन होने के साथ ही अपचन और पेट संबंधी अन्य समस्याएं पैदा हो सकती है। शराब का सेवन खाली पेट न करें।

5. मसालेदार :- कभी भी खाली पेट किसी भी प्रकार के चटपटे भोजन का सेवन न करें। इसमें नेचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है। कई बार पेट में ऐंठन भी होने लगती है।

6. कॉफी: – खाली पेट, कॉफी का सेवन सबसे अधिक घातक होता है। इसमें कैफीन होती है जो खाली पेट लेने पर आपको बेहाल कर सकती है। कुछ खाने को न हो, तो एक गिलास पानी ही पी लें।

7. चाय: – जिस प्रकार कॉफी पीना अच्‍छा नहीं होता है, उसी प्रकार खाली पेट चाय भी न पिएं। चाय में उच्च मात्रा में एसिड होता है जिसकी वजह से पेट में दर्द पैदा हो सकता है।

8. दही :- दही स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन करना हानि भी पहुंचा सकता है। खाली पेट दही खाना, पेट में मरोड़ उठने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

9. केला: – खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। इस कारण, सुबह खाली पेट केला न खाएं।

10. शकरकंद:- शकरकंद में टैनिन और पैक्टीन होता है जिसे खाली पेट खाने पर गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो जाती है। इसके कारण सीने में जलन भी महसूस हो सकती है।

Do not eat these things on an empty stomach

You consume many things for better health, but do you also follow the rules related to them? If not, then you need to be careful. Consuming some things on an empty stomach can be dangerous for you, know which are those things.

1. Soda: – Soda contains high amount of carbonate acid. If you drink it on an empty stomach, nausea may come and you may feel uncomfortable. So try not to use it on an empty stomach at all.

2. Tomato: – Tomato contains acid, due to which it can cause chemical reaction in the body on eating it on an empty stomach, which makes insoluble gels in the stomach. This gel causes stone to form in the stomach.

3. Medications: – Often you have heard doctors advising them not to take medicines on an empty stomach. Eating empty stomach medicine can cause stomach acid as well as body imbalance.

4. Alcohol: – Consumption of alcohol on an empty stomach is not safe. Doing so can cause indigestion and other stomach problems along with burning sensation in the stomach. Do not consume alcohol on an empty stomach.

5. Spicy: – Never eat any kind of spicy food on an empty stomach. It contains natural acid which spoils the digestion of the stomach. Sometimes stomach cramps also occur.

6. Coffee: – On an empty stomach, the consumption of coffee is the most fatal. It contains caffeine which can hurt you on an empty stomach. If there is nothing to eat, then drink only a glass of water.

7. Tea: – Just as it is not good to drink coffee, do not drink tea on an empty stomach. Tea contains a high amount of acid, which can cause abdominal pain.

8. Curd: – Curd is very beneficial for health, but consuming it on an empty stomach can also harm it. Eating yogurt on an empty stomach can be responsible for stomach cramps.

9. Banana: – Eating banana empty stomach increases the amount of magnesium in the body, due to which there is an imbalance in the amount of calcium and magnesium in the body. For this reason, do not eat bananas on an empty stomach in the morning.

10. Sweet potato: – Sweet potato contains tannins and pectin, which cause gastric acid problem on an empty stomach. It may also cause a burning sensation in the chest.

Recommended Articles

Leave A Comment