Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

नीम के पानी के आठ अद्भुत स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

खून साफ करे

अगर किसी व्‍यक्ति का खून साफ न हो तो इसके कारण कई प्रकार की समस्‍या होने लगती है, शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और बीमारियों के साथ संक्रमण के होने का खतरा बढ़ जाता है। नीम का पानी एक रक्त-शोधक औषधि है। यह एलडीएल यानी बैड कोलेस्‍टेरॉल को कम करने में मदद करता है।

बीमारियों का उपचार

नीम का पानी मलेरिया और पीलिया जैसी बीमारियां होने पर इसका उपचार कर सकता है। नीम में पाये जाने वाले एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों के कारण यह मलेरिया के लिए जिम्‍मेदार वायरस को बढ़ने से रोकता है और साथ ही लीवर को मजबूत बनाता है। पीलिया होने पर नीम की पत्तियों के रस के साथ शहद मिलाकर सेवन कराया जाये तो पीलिया रोग ठीक हो जाता है।

चिकन पॉक्‍स के धब्‍बे मिटायें

चिकन पॉक्‍स के धब्‍बे बहुत ही खराब होते हैं और ये जल्‍दी समाप्‍त नहीं होते। चिकन पॉक्‍स के निशान को साफ करने के लिये, नीम के रस से मसाज करें। नियमित रूप से नीम के रस से चेहरे पर मसाज करने से कुछ दिनों में चिकन पॉक्‍स के धब्‍बे दूर हो जायेंगे। इसके अलावा नीम का रस त्‍वचा सं‍बधि रोग, जैसे एक्‍जिमा और स्‍मॉल पॉक्‍स के होने की संभावना को कम करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

मोबाइल और कंप्‍यूटर के अधिक प्रयोग से इससे निकलने वाली नीली रोशनी से सबसे अधिक नुकसान आंखों को होता है और इससे आंखों की रोशनी भी कमजोर हो जाती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नीम के रस की दो बूंदे आंखो में डालें, इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी। अगर आपकी आंखों में कंजक्टिवाइटिस रोग हो गया है तो नीम के पानी का प्रयोग करने से वह ठीक हो जायेगा।

मधुमेह से बचाये

मधुमेह एक खतरनाक बीमारी है और अनियमित दिनचर्या के कारण इसके मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। ब्‍लड में शुगर की मात्रा बढ़ने से डायबिटीज बीमारी होती है। अगर आप रोजाना नीम का रस पिएंगे तो आपका ब्‍लड़ शुगर का स्‍तर बढ़ेगा नहीं और आपको मधुमेह जैसी बीमारी नहीं होगी। मधुमेह के रोगी भी इसका सेवन करके अपने ब्‍लड शुगर के स्‍तर को सामान्‍य रख सकते हैं।

पायरिया में फायदेमंद

मसूड़ों से खून आने और पायरिया होने पर नीम के तने की भीतरी छाल या पत्तों को पानी में डालकर कुल्ला करने से फायदा होता है। इससे मसूड़े और दांत मजबूत होते हैं। नीम के फूलों का काढ़ा बनाकर पीने से भी दांतों की बीमारियों में फायदा होता है। नीम का दातुन रोज करने से दांतों के अन्दर पाये जाने वाले कीटाणु नष्ट होते हैं। कुल मिलाकर नीम का किसी भी तरीके से प्रयोग दांतों के लिए फायदेमंद है।

गर्भावस्‍था में पियें

नीम का पानी गर्भावस्‍था के दौरान पीने से गर्भ के समय योनि में होने वाला दर्द कम हो जाता है। प्रसव के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए नीम के रस से मसाज करना फायदेमंद है। प्रसव के बाद महिला को अगर कुछ दिनों तक नीम का पानी‍ दिया जाये तो इससे उसका खून साफ होता है और संक्रमण से बचाव होता है।

चेहरे के लिए फायदेमंद

नीम का पानी चेहरे को निखारने और कील-मुहांसों की समस्‍या दूर करने के लिए बहुत प्रभावी है। मुहांसों की समस्‍या होने पर नीम का रस चेहरे पर लगायें, इससे मुहांसों की समस्‍या दूर होती है। अगर चेहरे पर नीम के पानी से मसाज किया जाये तो चेहरे की नमी बरकरार रहती है औ चेहरे की त्‍वचा में निखार आता है। यह प्राकृतिक रूप से त्‍वचा को निखारने में मदद करता है, इसका साइड-इफेक्‍ट भी नहीं होता।
: हर घर में मच्छरों का आतंक रहता ही है। ये न सिर्फ आपकी नींद खराब करते हैं बल्कि पूरे शरीर भर में कहीं भी काट कर दाग दे देते हैं। लेकिन मच्छरों को भगाने का सबसे सरल उपाय घर में ही मौजूद है। बस इन सात टिप्स को अपनाइए।

1.नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लें और मिश्रण बना लें। नीम में वायरस, बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने की क्षमता होती हैं। इसे अपने शरीर पर लगाने से एक खास तरह की बू आएगी जो मच्छरों को दूर भगाएगी और वे 8 घंटों तक आपके पास नहीं मंडराएंगे।

2.कपूर में दूसरी चीजों के मुकाबले सबसे ज्यादा देर तक मच्छरों को दूर रखने की क्षमता होती है। कमरे में बस एक कपूर जला दें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। वापस जब कमरे में जाएंगे तो मच्छरों का निशान तक नहीं मिलेगा।

3.तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख देने बर से मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। इनका भी मच्छरों पर ऐसा ही असर होता है।

4.लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।

5.लैवेंडर की खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर उसे सूंघ कर कांट नहीं पाते हैं। इसलिए कमरे में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल करेंगे तो मच्छर भी नहीं रहेंगे और कमरा भी महकेगा।

6.नींबू और युकलिप्सटस के तेल को मिला कर त्वचा पर लगाएंगे तो मच्छर पास नहीं आएंग। इसमें न सिर्फ कीड़े मकौड़ो को दूर भगाने की खासियत होती है बल्कि ये एंटीसेप्टिक की तरह भी काम करता है।

7.पुदीने की खुशबू को कमरे में फैला कर या उसके तेल को शरीर पर लगा कर या उसके पौधे को कमरे की खिड़की पर रख कर आप इसका असर देख सकते हैं, मच्छर नजर नहीं आएंगे।

Recommended Articles

Leave A Comment