Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

क्यों करते है ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप, जानिये इसके फायदे


ॐ नमः शिवाय मंत्र पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय मंत्रों में से एक है। इसके अलावा इसे पंचाक्षरी मंत्र के रूप में भी जाना जाता है क्योंकी इसमें मौलिक ध्वनि ॐ शब्द के साथ 5 अक्षरी मंत्र (न+मः+शि+वा+य) शामिल है। इस एक शब्द में बहुत सारी शक्ति निहित है और यह हमें सभी वेदों का एक साथ पाठ करने के समान लाभ देता है। चलिए जानते है ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने के कारण और इसके फायदे
ॐ नमः शिवाय मंत्र का शाब्दिक अर्थ है “मैं भगवान शिव को नमन करता हूँ।” शिव हर चीज का परम ईश्वर है और कहा जाता है कि शिव सभी मंत्रों, प्रार्थनाओं और पूजा का लक्ष्य स्थल है। इसलिए यह मंत्र सभी मंत्रों, छंदों, वेदों और प्रार्थनाओं का सार बन गया है। यह मंत्र सार्वभौमिक है, इस मंत्र को बिना किसी प्रतिबन्ध के बहुत आसानी से जाप किया जा सकता है।
इस मंत्र का जाप संपूर्ण शारीरिक और मानसिक शुद्धता और भक्ति के साथ किया जाना चाहिए। भगवान शिव की तस्वीर या शिवलिंग के सामने बैठकर और रुद्राक्ष माला का उपयोग कर के इस मंत्र का जाप किया जा सकता है। कई अन्य मंत्रों की तरह ही इस मंत्र का जाप भी 108 बार किया जाना चाहिए।
इस मंत्र का जाप करना भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह आपके मन से मृत्यु के डर को दूर करता है और मन में आशा और विश्वास पैदा करता है। यह सभी रोगों को ठीक करता है और कमजोरियों और बीमारियों से उबारने में मदद करता है। यह व्यक्ति की समझ में वृद्धि करता है और सही निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। यह मंत्र सभी मानसिक और शारीरिक परेशानियों और चिंताओं को दूर करता है और शांति प्रदान करता है।

Recommended Articles

Leave A Comment