Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

💥🍂 डैंड्रफ 🍂💥

इन चीजों में छिपा है डेंड्रफ का घरेलू इलाज, छूमंतर हो जाएगी रूसी

सिर में रूसी यानी डेंड्रफ होना आम बात है। गर्मी का मौसम हो, बरसात का या सर्दियों का, बालों में रूसी के समस्या बहुत परेशान करती है। इतना ही नहीं गलत खानपान, फंगल इन्फेक्शन के चलते ज्यादातर लोग रूसी की समस्या से परेशान रहते हैं।
आइए जानते हैं रूसी हटाने के कुछ घरेलू उपाय जिनसे आपका सिर से डेंड्रफ छूमंतर हो जाएगा।

💁🏻चार चम्मच खसखस दूध में लगाएं। आधे घंटे बाद सिर धोएं। धोने में शैम्पू का इस्तेमाल करें। सप्ताह में दो बार इस तरह बाल धो लें।

💁🏻चार बड़े चम्मच बेसन एक बड़े गिलास पानी में घोलकर बालों पर मलें और सिर धो लें। डैंड्रफ खत्म हो जाएगा।

💁🏻रात को छिलके सहित अरहर की दाल पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर सिर में लगा लें। आधे घंटे बाद सिर धोएं। फिर गीले बालों में ही कंघी करें।

💁🏻सप्ताह में दो बार दही से बालों को धोने से डैंड्रफ मिट जाती है।

💁🏻पांच चम्मच पिसे आंवले को रात को आधा कप पानी में भिगो दें, सुबह इस पानी से सिर धो लें।

💁🏻चुकंदर के पत्तों को पानी में उबालकर सिर धोने से डैंड्रफ दूर हो जाती है।

💁🏻रीठे से सिर धोने पर भी डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाता है।

💁🏻नारियल के तेल में कपूर मिलाएं और यह तेल अच्छी तरह बालों में तथा सिर पर लगाएं।

💁🏻 नींबू के रस को बालों में लगाएं। कुछ समय बाद सिर धो लें।

💁🏻बालों में तेल लगाने के बाद अच्छे से शैंपू करें और उसके बाद किसी भी अच्छे माउथवॉश को स्केल्प पर लगाएं। 5-10 मिनट लगाए रखने के बाद इसे पानी से धो लें।

💁🏻नींबू में हल्का-सा बेसन और दही मिलाकर स्केल्प पर लगाएं। इसके अलावा, नींबू में लहसुन का पेस्ट मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

💁🏻दो टेबल स्पून बेकिंग सोडा में उतना ही पानी मिलाएं जिससे वो जैल की तरह दिखने लगे। इस जैल को सिर में लगाकर 15. मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद सिर को अच्छी तरह धो लें।

💁🏻पानी में सिरका मिलाकर सिर को अच्छी तरह धोएं। इस उपाय को सप्ताह में दो बार जरूर करें।

💁🏻चार से पांच चम्मच नींबू का रस लें औऱ इसमें उतनी ही मात्रा में नारियल तेल मिला लें। इससे स्कल्प पर अच्छी तरह से मालिश करें और सिर पर गीला तौलिया लपेट लें। आधे घंटे बाद सिर धो लें।

💁🏻 मेथी के कुछ दाने लेकर रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इनको पीसकर इनका लेप सिर की त्वचा पर लगाएं।

💁🏻मुल्तानी मिट्टी को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसका लेप बनाकर उसमें नींबू का रस मिलाएं और बालों पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर सिर धो दें।

💁🏻 सरसों के तेल से रात को सिर की अच्छी तरह मालिश करें। रात को गर्म पानी में भिगोया हुआ तौलियां सिर पर कुछ देर के लिए लपेटें औऱ सो जाएं। अगले दिन सिर को धो लें।

💁🏻एलोवेरा का जैल बाजार में मिलता है। इस जैल से सिर की अच्छी तरह मालिश करें और घंटे भर बाद सिर धो लें।

💁🏻नीम्बू और नारियल तेल की मसाज – नीम्बू में citric होता जो dandruff दूर करने के लिए बहुत उपयुक्त होता है| इसके लिए आप 2 tbsp नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें फिर इसमें 2 tbsp नीम्बू का रस मिला लें| अब इस मिक्सचर से अपनी बालों की जड़ों पर हल्के हाथ से मसाज करें| मसाज करने के बाद इसे 20 के लिए छोड़ दे फिर शैम्पू कर लें| इसे हफ्ते में 2-3 बार करें और कुछ ही हफ़्तों में आपको बेहतर परिणाम मिलेगा|

💁🏻बेकिंग सोडा – बेकिंग सोडा हर घर की रसोई में होता है| यह सामान्य सा सोडा dandruff से लड़ने के लिए बहुत कम आता है| आप 1 चम्मच सोडा लें और इसे अपने सूखे बालों में जड़ों में लगायें| 2-3 min के लिए छोड़ दे फिर शैम्पू कर लें| इसे आप हफ्ते में 3 बार करें| 2-3 हफ्ते में आप dandruff से निजत पा जायेंगे|

💁🏻दही – दही dandruff का सबसे बड़ा दुश्मन होता है| दही से बहुत जल्द dandruff दूर हो जाते है| ¾ कप खट्टा दही ले और इसे अपने बालों की जड़ और बालों में एक मास्क की तरह लगा लें| 1 घंटे इसे छोड़ दें फिर शैम्पू से बाल धो लें| दही से dandruff तो दूर होता ही है यह बालों को कंडीशनर भी करता है और बल सॉफ्ट सिल्की होते है|

💁🏻मेथी पैक – 1 मुट्ठी मेथी को पानी में रात भर के लिए भिगो दें| दुसरे दिन सुबह मेथी को पीस ले और पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को जड़ों और बालों में लगायें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें| इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार करें और बेहतर रिजल्ट पायें| मेथी बालों में होने वाली खुजली भी दूर करती है|

💁🏻मेहँदी – मेहँदी का उपयोग सदियों से होते आ रहा है, यह एक नेचुरल कंडीशनर है जो बालों को सॉफ्ट सिल्की बनता है| एक बर्तन में मेंहदी , चाय का पानी , दही और नीम्बू का रस मिलाएं| इसे रात भर के लिए रख दे, अब इसे अपने बालों में अच्छे से लगायें और 1-2 घंटे छोड़ दे| बालों को शैम्पू से धो लें| हफ्ते में 1 बार इसे करने से बालों की हर समस्या से निदान मिलता है|

💁🏻विनेगर – 2 tbsp विनेगर में 2 tbsp पानी डालें| बालों को गीला कर लें, अब विनेगर मिक्सचर को बालों में मसाज करते हुए लगायें| फिर 15 min बाद शैम्पू कर लें| हफ्ते में 2 बार करने से ददृफ्फ़ से पूरी तरीके से निदान मिलेगा|

💁🏻Tea Tree तेल – थोडा सा तेल लेकर अपने बालों की जड़ों में मसाज करें फिर 5 min के लिए छोड़ दें और शैम्पू कर लें| हफ्ते में 2-3 बार करें|

💁🏻मुल्तानी मिट्टी पैक – मुल्तानी मिटटी चेहरे के लिए तो बहुत अच्छा होता है ये सबको पता है, पर आपको बता दें यह बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है| अपने बालों के हिसाब से मुल्तानी मिटटी ले लें, और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें अब इसमें नीम्बू का रस मिला लें, पुरे बालों में इसे अच्छे से लगाकर 20 min छोड़ लें फिर शैम्पू से धो लें| 2-3 बार उपयोग करने पर ही आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे|

💁🏻नीम का रस – नीम को एक दवाई के रूप में उपयोग किया जाता है, नीम बहित अच्छी antiseptic होती है| नीम को पीस कर एक पेस्ट बना लें, इसे 10 min छोड़ दे फिर शैम्पू से धो लें| नीम की पत्तियों को उबालकर उसके पानी को बाल धोने में इस्तेमाल ला सकते है|

💁🏻संतरे का पैक – संतरे में citric एसिड और विटामिन c होता है, जिसका उपयोग हम धुप में होने वाली टैनिंग को दूर करने में करते है| संतरे के छिलके हमारे बालों के लिए बहुत अच्छे होते है| छिलकों में मौजूद एसिड हमारे बालों से एक्स्ट्रा तेल निकलता है और बालों को कंडीशनर भी करता है| संतरों के छिलकों और नीम्बू का रस जार में लेकर मिक्स्क्सी में पीस लें और पेस्ट बना लें| पेस्ट बालों और जड़ों में लगायें और ½ घंटे के लिए छोड़ दे, फिर शैम्पू कर लें| हफ्ते में 1-2 बार यह प्रक्रिया दुहरायें|

इन उपायों के बल पर आपके सिर से रूसी छूमंतर हो जाएगी और आपके बाल भी मुलायम और रेशमी बने रहेंगे। ये सभी उपाय बालों को लंबे समय तक मजबूती भी प्रदान करते हैं।
Dandruff की समस्या तो सबके पास है लेकिन इसका निदान अब आपके पास है वो भी आपके सामने , आपके ही किचन में| तो बस इंतजार किस बात का आज ही से इस dandruff की समस्या को दूर करने में जुट जाइये| आप खुद भी इसे उपयोग करें और अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भी बताएं
💥🍂💥🍂💥🍂💥🍂💥🍂💥

Recommended Articles

Leave A Comment