Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

कौन-सी चीजें खाने से हाई ब्लड प्रेशर अपने आप कम हो जाता है?

कुछ चीजें ऐसी हैं अगर आप उन्हें खाते रहें तो हाई ब्लड प्रेशर अपने आप कम हो जाता है। आओ जानते हैं:-
.
अगर आप अपने दिन की शुरुआत ओट्स के नाश्ते से करते हैं तो यह अच्छा विकल्प है। ओट्स में फाइबर काफी मात्रा में होता है और इसमें फैट भी कम होता है। यह संतुलन आपकी सेहत और ब्लड प्रेशर दोनों के लिए अच्छा है।

दलिया आपके शरीर के लिए हेल्दी और फायदेमंद होता है। इस में काफी मात्रा में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो सोडियम के प्रभाव को कम कर हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने में सहायक हैं। इसे आप नाश्ते या दोपहर के खाने में हर रोज खा सकते हैं।

केले में सोडियम की मात्रा बहुत कम और पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सुबह के समय 2 केले खाने से हाई ब्लड प्रेशर अपने आप कम हो जाता है।

पालक में फाइबर, पोटैशियम, फोलेट और मैग्नेशियम जैसे पौषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को अपने आप कम कर देते हैं। इसके अलावा पालक का जूस भी काफी फायदेमंद होता है।

रोज़ाना एक ग्लास चुकंदर का जूस पीने से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। यह ब्लड वेसेल्स को आराम देकर ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। अगर आप चाहे तो इसे सलाद की तरह भी रोजना खा सकते हैं।

नींबू, संतरा और अंगूर जैसे खट्टे फलों में ब्लड प्रेशर को कम करने की क्षमता होती है। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। संतरे और अंगूर का जूस पीने से हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को टाला जा सकता है।

कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम, पोटैशियम और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बड़ी अच्छी चीज है। इसके रोजाना एक चम्मच सेवन से हाई ब्लड प्रेशर अपने आप कम हो जाता है।

लहसुन में एलिसिन नाम का एक ऐसा तत्व होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में लाभकारी है। हर रोज़ खाने में लहसुन की 2 से 3 कली के सेवन से बॉडी में केलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है।

अजवाइन को अपने खान-पान में शामिल करें अजवाइन के दानों में थाइमोल पाया जाता है जो ब्लड वेसेल में कैल्सियम को जमने से रोकता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

दिन में 2-3 बार एक चम्मच किशमिश खाने से भी हाई ब्लड प्रेशर से राहत मिलती है। इसमें पोटैशियम और फाइबर काफी मात्रा में मौजूद होता है,जो शरीर में मौजूद अत्याधिक सोडियम को कंट्रोल कर हाई ब्लड प्रेशर को अपने आप कम कर देता है।

इसलिए दोस्तों इसके साथ-साथ शराब, धूम्रपान और जंक फूड से दूरी बनाकर रखें और अच्छी सेहत पाएं।

Recommended Articles

Leave A Comment