Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

: 🌹तारणहार श्रीराम का नाम 🌹 *

‘राम’ यह शब्द दिखने में जितना सुंदर है उससे कहीं महत्वपूर्ण है इसका उच्चारण। ‘राम’ कहने मात्र से शरीर और मन में से अलग ही तरह की प्रतिक्रिया होती है, जो हमें आत्मिक शांति देती है। इस शब्द की ध्वनि पर कई शोध हो चुके हैं और इसका चमत्कारिक असर सिद्ध किया जा चुका है इसीलिए ये भी कहा जाता है  कि ‘राम से भी बढ़कर श्रीरामजी का नाम है’।

प्रभु श्रीराम नाम के उच्चारण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जो लोग ध्वनि विज्ञान से परिचित हैं वे जानते हैं कि ‘राम’ शब्द की महिमा अपरंपार है। 
 
जब हम ‘राम’ कहते हैं तो हवा या रेत पर एक विशेष आकृति का निर्माण होता है। उसी तरह चित्त में भी विशेष लय आने लगती है। राम या मार : ‘राम’ का उल्टा होता है म, अ, र अर्थात ‘मार’। ‘मार’ बौद्ध धर्म का शब्द है। ‘मार’ का अर्थ है- इंद्रियों के सुख में ही रत रहने वाला और दूसरा आंधी या तूफान। श्रीराम को छोड़कर जो व्यक्ति अन्य विषयों में मन को रमाता है, मार उसे वैसे ही गिरा देती है, जैसे सूखे वृक्षों को आंधियां। 
[: श्रीराम के काल के महत्वपूर्ण लोग


गुरु वशिष्ठ और ब्रह्माजी की अनुशंसा पर ही प्रभु श्रीराम को विष्णु का अवतार घोषित किया गया था। श्रीराम के काल में उस वक्त विश्‍वामित्र से वशिष्ठ की लडाई चलती रहती थी। उनके काल में ही भगवान परशुराम भी थे। उनके काल के ही एक महान ऋषि वाल्मीकि ने उन पर रामायण लिखी। अत्रि ऋषि और अष्टावक्र ऋषि श्रीराम के काल में मौजूद थे। 

श्रीराम ने सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए संपाति, जटायु, हनुमान, सुग्रीव, विभीषण, मैन्द, द्विविद, जाम्बवंत, नल, नील, तार, अंगद, धूम्र, सुषेण, केसरी, गज, पनस, विनत, रम्भ, शरभ, महाबली कंपन (गवाक्ष), दधिमुख, गवय और गन्धमादन आदि की सहायता ली। श्रीराम के काल में पाताल लोक का राजा था अहिरावण। अहिरावण श्रीराम और लक्ष्मण का अपहरण करके ले गया था।श्रीराम के काल में राजा जनक थे, जो उनके ससुर  थे। 
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

Recommended Articles

Leave A Comment