Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

जौ का पानी पीने से
हमारे स्वास्थ्य को बहुत लाभ होते हैं।
इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है।

अाज हम अापको जौ के पानी के होने वाले स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में बताएगें।

इसका सेवन करने से मधुमेह, शरीर में सूजन, कब्ज की दिक्कत, गठिया अादि समस्याएं ठीक होती हैं। यह पानी जौ को पानी में उबाल कर तैयार किया जाता है।

तो अाइए जानते है इसके फायदें…जानें, जौ के पानी के स्वास्थ्य लाभ

– जौ के पानी में बीटा अौर ग्लूकेन पाया जाता हैं, जिसे पीने से आंतें साफ रहती है अौर कब्ज की दिक्कत दूर होती है।

– यह हमारे शरीर में से जहरीले पदार्थों को मल द्वारा बाहर निकालता है।

– गर्मियों के मौसम में इसे पीने से ठंड़क मिलती है। अगर आपने तेज मसालेदार खाना खाया है जिसके कारण आपको पेट में जलन हो रही हो तो इसे दूर करने के लिए अाप जौ के पानी का सेवन करें।

– अगर किसी को गठिया की दिक्कत और जोड़ों में दर्द रहता है तो रोज इस पानी का सेवन करें।

– यह हमारे शरीर में ग्लूकोज की तरह ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखता है। इसे पीने से शुगर लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

– शरीर में फाइबर की कमी को ठीक करने के लिए भी इस पानी का सेवन करें।

– इसे पीने से हमारा दिल स्वस्थ रहता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल कम होता है।

– अगर किसी की किडनी में पथरी है तो उसे रोज एक गिलास जौ के पानी का सेवन करने से पथरी शरीर से बाहर निकल जाती है।

– गर्भावस्था के दौरान महिला के पैरों में सूजन हो जाती है, एेसे में सूजन को कम करने के लिए महिला को जौ का पानी पीने के लिए दें।

इस तरह से बनाएं जौ का पानी

  1. इसे बनाने के लिए पहलें एक सौस पैन में 2 टेबल स्पून जौ अौर पानी को मिलाएं।
  2. इसे तब तक उबालें जब तक यह नरम न हो जाएं।
  3. जब यह नरम हो जाएं तो एक जालीदार कपड़ा लेकर उसमें से छान लें अौर पीने के लिए दें।

ध्यान में रखें

– अाप छिलके वाले और बिना छिलके वाले दोनों में से किसी भी तरह के जौ का इस्तेमाल कर सकते हैं। छिलके वाले जौ में फाइबर ज्यादा होता है, जिसके कारण इसे पकने में समय ज्यादा लगता है।


जौ का पानी कैसे कम करता है पेट की चर्बी—————————-

सब लड़कियाँ घंटों अपने को आईने में निहारती रहती है। यह देखना चाहती Hहैं कि कहीं उनके पेट में चर्बी तो जमी नहीं है, वह स्लिम ट्रिम तो है!

अगर ऐसा हो गया है तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताते हैं, जिसको पीने से आपकी पेट की चर्बी कम होने के साथ वज़न भी कम होता है।

जौ गेहूं की अपेक्षा हल्का होता है। जौ में लैक्टिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, फॉस्फोरिक एसिड, पोटैशियम और कैल्शियम होता है। अगर आपके पेट और उसके आसपास अधिक चर्बी जमा हो गई हो तो जौ के पानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

जौ से कैसे कम होती है पेट की चर्बी ?————-

जौ घुलनशील और अघुलनशील फाइबर का स्रोत होता है। इस गुण के कारण आपको देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। यह कब्ज़ को दूर करने के साथ-साथ अमा दोष से भी राहत दिलाता है। इस अनाज में मूत्रवर्द्धक गुण होता है जो विषाक्त पदार्थों के साथ शरीर के अतिरिक्त पानी को भी निकाल देता है।

कैसे बनाये ———————-

दो लीटर पानी में दो बड़े चम्मच जौ डालकर उबालें।
उबालने के वक्त ढक्कन को अच्छी तरह से लगा दें ताकि जौ के दाने अच्छी तरह से पक जायें। जब यह मिश्रण पानी के साथ घुलकर हल्के गुलाबी रंग का पारदर्शी मिश्रण बन जायें तो समझ जाना चाहिए कि यह पीने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अब इसको छान लें। दिन में जब चाहे नियमित रूप से पीते रहे। अगर आपको इसका स्वाद पसंद नही आ रहा है तो इसमें नींबू, शहद और नमक भी डाल सकते हैं।

इसको पीने से वज़न घटने के साथ पेट की चर्बी तो कम होती ही है और गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन भी नहीं होता है।

सबसे बड़ी बात यह है कि इससेे मूत्र संक्रमण वाली बीमारी के संभावना को भी कम करता है।

Recommended Articles

Leave A Comment