Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

आयुर्वेद उपचार. आज हम आपको ज्यादातर हर घर में पाई जाने वाली करी पत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं। इसको मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। जिसे लोग खाने में स्वाद लाने के लिए तड़के में रुप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की इसमे कई प्रकार के औषधिए गुण भी होते हैं। जिनके कई स्वास्थ्य लाभ भी है। इसके अलावा यह बालों में सुधार लाने में कितनी मददगार है। आपने भी देखा होगा की खराब लाइफस्टाइल या फिर सही समय पर खाना ना खाने के कारण हमारे शरीर को पूर्ण पोषण नहीं मिल पाता है। जिस वजह से हमारे बालों की समस्याएं शुरू हो जाती है। लेकिन आज हम आपको करी पत्ते के प्रयोगों के बारे में बताएं। जिनसे आपके बालों में चमक के साथ एक नयी जान आ जाएगी। साथ ही इससे आपके बाल भी बढ़ने लगेंगे।

आयुर्वेद उपचार

एक हेयर टॉनिक के रूप में करी पत्तियों का इस्तेमाल
करी पत्ते का इस्तेमाल बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक के रूप में भी किया जा सकता है। यह एक उत्कृष्ट टॉनिक है जो कि बालों को अंदर से आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके उनके विकास को बढ़ावा देने के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल से बाल काफी तेजी से बढ़ते हैं। साथ ही बालों से संबंधित कई समस्याओं से भी यह निजात दिलाता है। तो चलिए बताते हैं आपको इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।

🥀एक हेयर टॉनिक के रूप में कैसे इस्तेमाल करें…
• एक कटोरी में सबसे पहले कुछ करी पत्ते लें और उसमें पानी डालकर उबालने के लिए रख दें।
• जबतक पानी हरे रंग का ना हो जाए तब तक उसे उबालते रहें।
• इसके बाद उस हरे पानी को एक एक टॉनिक के रूप में सिर पर मालिश करने के लिए इस्तेमाल करें।
• इस प्रकिया को आप सप्ताह में दो बार दोहरा सकता है।
• आपको दो सप्ताह के अंदर ही अंतर दिखने लगेगा।

🌺हेयर मास्क के रूप में करी पत्तियों का इस्तेमाल
करी पत्ते का इस्तेमाल आप हेयर मास्क के रूप में भी कर सकती हैं। इससे आपके बाल चमकदार होने के साथ-साथ खूबसूरत बनते हैं। इसके अंदर बालों को मॉइस्चराइजिंग करने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। जो बालों को गहराई से साफ करते है और बढ़ाने के साथ-साथ मजबूत बनाते हैं।

🌺हेयर मास्क के रूप में कैसे इस्तेमाल करे…

🌻विधि-1
• एक कटोरी में सबसे पहले करी पत्ते लें और उसमे दही और शिकाकाई मिलाएं।
• फिर इसको पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
• उसके बाद इसे बालों पर एक मास्क की तरह लगाएं या फिर मालिश करें।
• 15 मिनट तक फिर इस पेस्ट को बालों पर ऐसा ही लगा छोड़ दें।स्नेहा समुह
• उसके बाद इसे हल्के शैम्पू की मदद से धो लें।

🌺विधि-2
• करी पत्ते के साथ उसमें मेथी के बीजों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
• फिर इसे हेयर मास्क की तरह अपने बालों पर अप्लाई करें।
• इसे कम से कम 2 घंटे तक अपने बालों पर ऐसा ही लगे रहने दें।
• फिर हल्के शैम्पू की मदद से बालों को धो लें।
• यह हेयर मास्क आपके बालों को सॉफ्ट, हेल्दी और चमकदार बनाने का काम करेगा

🥀विधि -3
• 🌾 करी पत्ते के साथ दही और नीम मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
• फिर इसे अपने बालों पर हेयर मास्क की तरह लगाएं या मालिश करें।
• 🍃 उसके बाद कम से कम इसे बालों पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें
• जब यह सूख जाए तो इसे हल्के शैम्पू की मदद से धो लें।
• 🍃 हेयर ऑयल के रूप में करी पत्ते का इस्तेमाल
करी पत्ता बालों के लिए कई तरह से लाभदायक है,खासकर के अत्यधिक भूरे रंग के बालों के लिए, रुखे बालों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। यह जरूरी पोषक तत्वो है जो बालों के लिए बेदह जरुरी है।

🌹हेयर ऑयल के रूप में कैसे इस्तेमाल करे…
• करी पत्तों को सुखाने के बाद नारियल का आधा कप तेल लें।
• 🍃 उसके बाद इन दोनों को मिलाकर 2 से 3 मिनट के लिए उबाल लें
• 🍃 फिर जब यह ठंडा हो जाए तो बालों पर इसकी मालिश करें।
•🍃 फिर इसे 30 मिनट तक के लिए अपने बालों पर लगा कर छोड़ दें
🍃• फिर एक हल्के शैम्पू की मदद: 🌺कड़ी पत्ते के बिना अधूरा ही लगता है, तभी तो इसे कड़ी पत्ता कहते हैं। आखिर क्यों आवश्यक रूप से प्रयोग किया जाता है कड़ी पत्ता?
🌼1 अगर आप डाइबिटीज के रोगी हैं, तो कड़ी पत्ता अपने भोजन में शामिल करने पर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

🌻2 कफ होने, कफ सूख जाने या फेफड़ों में जमाव की स्थिति में कड़ी पत्ता आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। इसके लिए कड़ी पत्ते को पीसकर या फिर इसका पाउडर शहद के साथ सेवन करें।

💐3 आयरन और फॉलिक एसिड के एक बेहतरीन स्त्रोत कड़ी पत्ता आपके शरीर को आयरन सोखने में मदद करता है और एनीमिया जैसी सम्स्याओं से आपको बचाता है। रोजाना खालीपेट कड़ी पत्ता और खजूर खाने से लाभ होगा।

🥀4 किसी भी तरह के त्वचा संबंधी रोग में कड़ी पत्ता फायदेमंद है। लंबे समय से अगर आप मुहांसे या अन्य समस्याओं से परेशान हैं तो प्रतिदिन कड़ी पत्ता खाएं और इसका पेस्ट बनाकर लगाएं।

🍂5 बालों को घना, काला और मजबूत बनाने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में कड़ी पत्ते को उबालकर उस तेल को बालों में लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें।

🌹6 पाचन संबंधी समस्या हो या फिर दस्त लगने पर कड़ी पत्ते को पीसकर छाछ में मिलाकर पिएं। यह पेट की गड़बड़ी को भी शांत करेगा और पेट के सभी दोषों का निवारण करने में सहायक होगा।

🌺4 किसी भी तरह के त्वचा संबंधी रोग में कड़ी पत्ता फायदेमंद है। लंबे समय से अगर आप मुहांसे या अन्य समस्याओं से परेशान हैं तो प्रतिदिन कड़ी पत्ता खाएं और इसका पेस्ट बनाकर लगाएं।

🥀5 बालों को घना, काला और मजबूत बनाने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में कड़ी पत्ते को उबालकर उस तेल को बालों में लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें।
🌺6 पाचन संबंधी समस्या हो या फिर दस्त लगने पर कड़ी पत्ते को पीसकर छाछ में मिलाकर पिएं। यह पेट की गड़बड़ी को भी शांत करेगा और पेट के सभी दोषों का निवारण करने में सहायक होगा।

Recommended Articles

Leave A Comment