Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

खराब पाचन तंत्र को ठीक करने के 5 आसान घरेलू उपाय, जरूर पढ़े

आजकल के गलत खानपान की वजह से अधिकतर लोगों का पाचन तंत्र खराब रहता है। जिसकी वजह से पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी बीमारियां हो जाती है। पाचन तंत्र को मजबूत करने के आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं। खराब पाचन तंत्र को ठीक करने के 5 आसान घरेलू उपाय, जरूर पढ़ें।

पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण

1. नींद की कमी।

2. समय पर भोजन नहीं करना।

3. बाजार का फास्ट फूड ज्यादा खाना।

4. दिमाग का हमेशा तनाव में रहना।

5. भोजन को बिना चबाए जल्दी- जल्दी खाना।

6. बहुत देर तक एक जगह कुर्सी पर बैठकर काम करना।

पाचन तंत्र को मजबूत करने के घरेलू उपाय

1. पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए आंवले का पाउडर, काली मिर्च, सौंठ, सेंधा नमक, हींग, भुना हुआ जीरा को बराबर मात्रा में मिलाकर पीसकर पाउडर बना लें। और इस पाउडर का रोजाना सेवन करें। इससे पाचन तंत्र मजबूत होगा। और आपकी भूख बढ़ेगी।

2. इलायची के दाने में मिश्री मिलाकर पीस लें। और इस चूर्ण की 3 ग्राम मात्रा का दिन में दो बार सेवन करें। इससे पाचन तंत्र मजबूत हो जाएगा।

3. काला नमक, जीरा और अजवाइन को बराबर मात्रा में पीसकर इसका चूर्ण बना लें। और इस चूर्ण का सेवन रोजाना पानी के साथ करें। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होगा।

4. अदरक के छोटे टुकड़े में नींबू का रस मिलाकर चूसने से भी पाचन शक्ति मजबूत होती है।

5. अजवाइन को पानी में गर्म करके पानी को ठंडा करके पीने से भी पाचन तंत्र मजबूत होता है।

Recommended Articles

Leave A Comment