Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

मैदा स्वस्थ के लिए हानि कारक।

मैदे से बनी कई चीजों का सेवन हम करते रहते हैं। हम सभी के किचन में मैदा होता है। मैदे से बनी चीजें खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं। इसलिए इससे समोसाए मठ्ठी व कई चीजे बनती हैं। लेकिन यही मैदा आपकी सेहत को धीरे.धीरे कमजोर कर सकता है। मैदा एक धीमा जहर है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए और मैदा खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती है वैदिक वाटिका आपको बता रही है।

सबसे पहले जानते हें आखिर मैदा क्या है?
गेहूं का परिष्कृत रूप मैदा कहलाता है। जिसमें फाइबर पूरी तरह से खत्म कर दिया जाता है। और ब्लीज करने के बाद इसे सफेद रंग दिया जाता है।
मैदा से होने वाली बीमारियां क्या हैं चलिए हम आपको बताते हैं।
गठिया की बीमारी
मैदा अधिक खाने वाले लोगों को गठिया की समस्या हो सकती है। मैदा शरीर के जोड़ो में जाकर हड्डियों में मौजूद कैल्श्यिम को सोख लेता है जिस वजह से गठिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए जितना हो सके मैदे से परहेज करें।

मधुमेह बढ़ना
मैदा खाने से डायबिटीज बढ़ती है। यही नहीं जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या नहीं भी होती है उन्हें मैदा खाने से यह बीमारी हो सकती है। मैदा शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देता है। जिसकी वजह से शरीर में इंसुलिन का बढ़ना रूक जाता है और इस वजह से इंसान मधुमेह की चपेट में आ जाते हैं।

पेट के रोग
मैदा खाने का एक और बड़ा नुकसान यह है कि इससे पेट के कई रोग हो सकते हैं। मैदे में फाइबर की मात्रा नहीं होती है। जिस वजह से पेट की आंत इसे सही तरह से नहीं पचा पाती है । और इसकी वजह से पेट में ऐठनए पेट का दर्द और पेट खराब हो जाता है।

वजन को बढ़ाता है
मैदे में कैलोरी ज्यादा होती है जिससे चर्बी व पेट दोनों हीं बढ़ने लगते हैं। यदि आप मैदे का सेवन नियमित करते हैं तो आपको मोटापा होना ही होना है। मैदे से शरीर जल्दी फुलता है। जो बहुत ही कठनाई से कम हो पाता है।

हार्ट अटैक
हार्ट की बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए मैदा बहुत ही नुकसानदायक होता है। मैदा कोलेस्ट्राॅल को बढ़ाता है जिसे धीरे धीरे खून गाढ़ा होता चला जाता है। और हार्ट अटैक भी हो सकता है। तो कृपय आप मैदे से दूरी बनाएं रखें।

हड्डियों का कमजोर होना
मैदा शरीर की हड्डियों को जोड़ने वाला और मजबूत बनाने वाले तत्व कैल्श्यिम को सोंक लेता है। और हड्डियों में एसिडक बना देता है। जिस वजह से हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि वह छोटी चोट लगने से भी टूट जाती हैं।

बीमारियां को न्यौता देता है
शरीर के मुख्य पोषकत तत्वों को नुकसान देकर मैदा इंसान के इम्यून सिस्टम को इतना कमजोर कर देता है जिससे हर तरह की बीमारी शरीर को आसानी से लग जाती हैं। यू कहें कि मैदा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को खत्म कर देता है।

आंतों मे जमना
मैदा खाते ही यह आसानी से तो पचता नहीं है। यह हमारी आंतों में जाकर चिपक जाता है और आसानी से नहीं छूटता है। इस वजह से आंते सड़ सकती हैं या फिर उनमें कोई बीमारी लग सकती है।

मैदा खाने में तो स्वादिष्ट होता है लेकिन यह जानलेवा भी होता है। जो अपनाअसर धीरे.धीरे करता है। इसलिए बच्चे हों या जवान या बूढ़े लोग मैदा खाना कम कर दें। आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

Recommended Articles

Leave A Comment