Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

प्रश्न – क्या ईश्वर मनुष्यों को अपनी इच्छा से जैसा चाहता है वैसा फल देता है? किसी को अच्छा तो किसी को बुरा, किसी को धनिक तो किसी को गरीब, किसी को रूपवान तो किसी को कुरूप, किसी को बुद्धिमान तो किसी को मूर्ख बना देता हैं?

उत्तरः- ईश्वर अपनी इच्छा से किसी मनुष्य को बिना कर्म किये सुख या दुःख रूप में फल नहीं देता है। यदि ईश्वर अपनी इच्छा से मनुष्यों को सुख-दुःख देता तो कर्मों का कोई महत्व ही नहीं रहता। जबकि वेदादि शास्त्रों में अच्छे कर्तव्य कर्मों को करने का निर्देष दिया गया है तथा बुरे कर्मों को न करने का आदेश दिया गया है।

तुम कभी जुआ मत खेलो, खेती का कार्य करो। परिश्रम से प्राप्त धन को पर्याप्त मानकर उसी से सन्तुष्ट रहो। किसी के धन का लालच मत करो।

अच्छे कर्मों को करने तथा बुरे कर्मों को न करने का विधान दिया जाने से यह स्पष्ट है कि जीवात्मा कर्म करने में स्वतंत्र है। अपनी स्वतंत्रता से किये गये कर्मों का फल ही वह ईश्वर की व्यवस्था से प्राप्त करता है।

इसके अतिरिक्त ईश्वर अपनी इच्छा से बिना जीव के कर्मों की अपेक्षा रखते हुए, किसी को सुख व किसी को दुःख देता तो वह अन्यायी सिद्ध हो जाता। ऐसा ईश्वर नहीं है वह तो न्यायकारी है। न्यायकारी उसी को कहते हैं जो कि जीवों के कर्मानुसार फल देता हो। ईश्वर के न्यायकारी होने, जीवों के लिए अच्छे-बुरे कर्मों को करने, न करने का विधान होने से अर्थात् जीवात्मा के कर्म करने में स्वतंत्र होने से सिद्ध है कि ईश्वर अपनी इच्छा से बिना कर्मों की अपेक्षा से किसी को सुख-दुःख रूपी फल नहीं देता हैं ।
श्री कृष्ण कहते हैं :

ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम् |
मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः || ११ ||

जिस भाव से सारे लोग मेरी शरण ग्रहण करते हैं, उसी के अनुरूप मैं उन्हें फल देता हूँ | हे पार्थ! प्रत्येक व्यक्ति सभी प्रकार से मेरे पथ का अनुगमन करता है |

परम भगवान श्री कृष्ण सदैव आपकी स्मृति में रहें
श्री कृष्ण शरणं मम
सदैव याद रखें और व्यवहार में आचरण करें। ईश्वर दर्शन अवश्य होंगे।
जय श्री कृष्णा

Recommended Articles

Leave A Comment