Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

महिलाओं के लिए जरूरी है मेंटल हेल्थ बनाए रखना, ये 10 फूड करेंगे मदद

1 हरी सब्जियां :- खास तौर से पत्तेदार सब्जियां और सलाद डाइट में जरूर शामिल करें। ये आयरन, फॉलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा सोर्स होती हैं।
2 हल्दी :- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह आपकी मदद करेगी। यह एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो आपको सुरक्षित रखेगी ।
3 ओमेगा-3 :- इसके लिए आपको अपनी डाइट में अलसी, कद्दू के बीज और ओमेगा 3 से भरपूर अन्य चीजों को शामिल करना होगा जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करेंगे।
4 नट्स :- मेंटल हेल्थ के लिए यह बेहद जरूरी है। इसमें मौजूद ट्राइपोफान आपकी मानसिक सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
5 तुलसी :- एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर तुलसी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही आपकी मानसिक सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगी।
6 चुकंदर :- हीमोग्लोबिन को मेंटेन करने के लिए यह सबसे जरूरी है। यह आयरन की कमी भी पूरी करेगा और पीरियड्स की समस्याएं भी दूर होंगी।
7 विटामिन सी :- स्वस्थ तन और मन के लिए विटामिन सी भी बेहद जरूरी है। यह आपकी खूबसूरती को बरकरार रखने में भी सहायक है।
8 अंजीर :- इसमें आपको कैल्शियम और जिंक की आपूर्ति होगी ओर हड्डियों के विकास में भी यह मदद करेगा।
9 डार्क चॉकलेट या बेरीज़ :- इससे आपको भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स मिलेंगे, तनाव कम होगा और मूड स्विंग होने से भी आप बचेंगे।
10 दूध :- यह तो अति अनिवार्य है आपके लिए। विटामिन डी, प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा भी आपको कई तरह के पोषक तत्व इससे मिल जाएंगे।
: घबराहट और बेचैनी

आज हर एक व्यक्ति घबराहट या बेचैनी की समस्या से ग्रसित है| आज की बदली हुई लाइफस्टाइल के कारण युवा पीढ़ी में समस्या देखी जा सकती है| किसी भी बात पर दिल घबराना, धड़कने तेज़ हो जाना, ब्लड प्रेशर लो हो जाना आदि घबराहट के प्रमुख लक्षण है|

घबराहट के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है| आइये जानते है कि घबराहट की परेशानी कैसे हम घरेलू नुस्खों को अपनाकर दूर कर सकते है|

1 ग्रीन टी पीयें – ग्रीन टी में कुछ ऐसी विशेषताएं पाई जाती है घबराहट पैदा करने वाले तत्वों को रोक देते है| ग्रीन टी पीने से आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा| आप नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करेंगे तो थोड़े हो समय में घबराहट की समस्या दूर हो जाएगी|

2 नीबू की चाय का सेवन करें – नीबू की चाय के सेवन से घबराहट की समस्या दूर हो जाती है| नीबू से शरीर की थकान कम हो जाती है| यदि आप घबराहट की समस्या से परेशान है तो आप दूध की चाय पीना छोड़ दें व नीबू की चाय का सेवन शुरू कर दें|

3 साबुत अनाज का करें सेवन – घबराहट को दूर करने के लिए आप साबुत अनाज को प्रयोग में लाएं| इससे आपको घबराहट की समस्या से राहत मिलेगी|

4 बादाम खाएं – बादाम में आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में मौजूद होते है जो मस्तिष्क की बीमारियों को ठीक रखते है| यदि आप रोज़ाना बादाम का सेवन करते है तो आपको घबराहट की बीमारी नहीं हो सकती|

सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं नारियल पानी, हर रोज पिये!

5 ::चॉकलेट खाएं – चॉकलेट तनाव को कम करती है| चॉकलेट खाने से दिमाग में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर कम होता है जिससे घबराहट नहीं होती|

सबसे प्रभावी उपाय:
अगर आप धार्मिक व्यक्ति है तो सांसो पर ध्यान लगाते हुए, आंखों को बंद कर
ॐ का जाप करे। कैसी भी घबराहट या बेचैनी में शांत हो जाएगी। नियमित अभ्यास कीजिए। इससे घबराहट बेचैनी डिप्रेशन जैसी अनेक मानसिक शारीरिक विकार में फायदा होता है।

Recommended Articles

Leave A Comment