Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

मुंह और जीभ के छाले के लिए रामबाण संजीवनी।

मुंह के छालो की समस्या दिखने में जितनी छोटी हैं उतनी ही अधिक कष्टदायी हैं।
अक्सर तीखा और रुक्षण भोजन करने से या कब्ज की समस्या के कारण ये समस्या हो जाती हैं।
अगर आपको कब्ज रहती हैं तो पहले अपनी कब्ज का इलाज कीजिये। क्यूंकि छालो को सही कर लोगे तो कब्ज के कारण ये समस्या फिर से उत्पन्न हो जाएगी।कब्ज के लिए विशेष चूर्ण बनाने के लिए नीचे दिए गए लिंक से जाकर देख सकते हैं।
ये चूर्ण हमने बहुत लोगो को दिया, वर्षो पुरानी कब्ज भी इस से दो या तीन दिनों में सही होती पायी गयी हैं।आइये जाने अब मुंह और जीभ के छालो के लिए विशेष रामबाण घरेलु नुस्खे।छोटी हरड़।छोटी हरड़ को बारीक पीसकर छालो पर लगाने से मुंह तथा जीभ के छालो से छुटकारा मिलता हैं, तथा मुखपाक मिटता हैं।
जो छाले किसी भी दवा से ठीक नहीं हो रहे हो तो इस दवा के लगाने से निश्चय ही ठीक हो जायेंगे।
अगर ये प्रयोग ना कर सके तो ये नीचे लिखे प्रयोग भी कर सकते हो।

  1. रात को भोजन के बाद एक छोटी हरड़ चूसे। इस से आमाशय और आंतड़ियों के दोषो के कारण महीनो ठीक ना होने वाले मुंह व् जीभ के छाले ठीक हो जाते हैं। हरड़ को चूसते रहने से पाचक अंग शक्तिशाली बन जाते हैं, पेट के कीड़े भी नष्ट होते हैं।
  2. तुलसी की चार पांच पत्तिया नित्य सुबह और शाम चबाकर ऊपर से दो घूँट पानी पिए। मुंह के छाले व् मुंह की दुर्गन्ध दूर होती हैं। चार पांच दिन खाए।
  3. दो ग्राम भूना हुआ सुहागा का बारीक चूर्ण पंद्रह ग्राम ग्लिसरीन में मिलाकर रख ले। दिन में दो तीन बार मुंह एवं जीभ के छालो पर लगाये। शीघ्र लाभ होगा।जिनके छाले बिलकुल सही नहीं हो रहे हैं वो सुबह खाली पेट और रात्रि को सोते समय मुंह में नारियल का तेल 2 चम्मच डालकर उसको चबाते रहें, ध्यान रहे इसको निगलना नहीं है, ऐसा 10 मिनट तक करना है, ऐसा करने से सिर्फ 1 से ३ दिन में छाले बिलकुल सही हो जायेंगे, इसके साथ में ये विधि टोंसिल के लिए भी संजीवनी है
    .बच्चो के मुंह के छाले।मिश्री को बारीक पीसकर उसमे थोड़ा सा कपूर मिलाकर मुंह में लगाये या भुरकाये।
    (मिश्री 8 भाग, कपूर 1 भाग) इस से मुंह के छाले और मुँहपाक मिटता हैं। यह दवा बच्चो के मुंह के आने पर बहुत लाभकारी हैं।सहायक उपचार।टमाटर के रस में ताज़ा पानी मिलकर कुल्ली करने से मुंह, होंठ और जीभ के छाले दूर हो जाते हैं।जिसे बार बार मुंह में छाले होते रहते हैं, उसको टमाटर अधिक खाने चाहिए।

Recommended Articles

Leave A Comment