Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

अपनी राशि अनुसार लगाएं पेड़, सब संकट दूर होंगे.–)

सनातन धर्म में वृक्षों का विशेष महत् बताया गया है। ज्योज्योतिषकेकेअनुसार भी राशि अनुसार पेड़-पौधे लगाने से बुरे ग्रहों का असर खत्म होता है। यही नहीं ज्योतिष तथा पर्यावरण का मेल करने के लिए हरियाली अमावस्या का पर्व भी मनाया जाता है।

इस दिन प्रकृति को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उनकी देख-रेख की भी जानकारी लेनी चाहिए। पूजन उपयोगी पंचवटी, आंवला, तुलसी, पीपल, शमी वृक्ष के साथ-साथ औषधीय और वनस्पतियों का रोपण करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन पितरों का श्राद्ध कर उनकी स्मृति में भी पौधरोपण करना चाहिए। प्रकृति और पेड़ पौधों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

यह है महत्व

पंडितों के अनुसार हरियाली अमावस्या धार्मिक के साथ-साथ प्राकृतिक पर्व भी है। सावन मास की अमावस्या तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। ऋषि-मुनियों ने प्रकृति को संरक्षित करने के लिए इस पर्व की शुरूआत की थी। इस दिन जड़ी-बूटियों को संरक्षित और चिन्हित किया जाता है तथा प्रकृति को हरा-भरा रखने के लिए पौधे लगाए जाते हैं। सनातन मान्यता के अनुसार इस दिन प्रकृति का नजारा देखने के लिए भगवान शिव और पार्वती प्रकृति में ही विराजमान रहते हैं। इस दिन पेड़ काटने अथवा वृक्षों को किसी भी तरह हानि पहुंचाने से दोष लगता है।

कौन सी राशि वाले कौन सा पौधा लगाएं
मेष : आम
वृषभ : अशोक
मिथुन : वट वृक्ष
कर्क : आंवला
सिंह : जामुन
कन्या : अमरूद
तुला : चीकू
वृश्चिक : नीम
धनु : कदम
मकर : गुलर
कुंभ : नारियल
मीन : पीपल ……
Nakshatra नक्षत्र संस्कृत हिंदी
1 Ashwini अश्विनी विषद्रुम कुचला
2 Bharani भरणी आमलकी आंवला
3 Kritika कृत्तिका उदुंबर उदुंबर /गुलर
4 Rohini रोहिणी जाम्बुल जामुन
5 Mrigashira मृगशिरा खदिर खैर
6 Ardra आर्द्रा कृष्णागरु कृष्णागरु
7 Punarvasu पुनर्वसु वंश बांस
8 Pushya पुष्य अश्वत्थ पीपर
9 Aslesha आश्लेशा चंपा चंपा
10 Magha मघा वट बड/ वट
11 Poorvaphalguni पूर्वा फाल्गुनी किंशुक पलाश
12 Uttaraphalguni उत्तरा फाल्गुनी कनेर कनेर
13 Hasta हस्त मालति चमेली
14 Chitra चित्रा बिल्व बेल
15 Swati स्वाती अर्जुन कौहा / कोह
16 Vishakha विशाखा कपित्थ कैथ
17 Anuradha अनुराधा बकुल मौलसरी
18 Jyehstha ज्येष्ठा शाल्मली शाल्मली / सेवर
19 Moola मूल अजकर्ण साल/हेंद
20 Poorvashadha पूर्वाषाढा वेतस् बैंत
21 Uttarashadha उत्तराषाढा पनस कटहल
22 Shravana श्रवण अर्क आंकडा
23 Dhanshita धनिष्ठा शमी समी/ सफेद कीकर
24 Satabisha शततारका कदंब कदंब
25 Poorvabhadrapada पूर्वभाद्रपदा आम्र आम
26 Uttarabhadrapada उत्तराभाद्रपदा निम्ब/ तिक्तक/ अरिष्ट नीम
27 Revati रेवती मधुक महुवा…

Recommended Articles

Leave A Comment