Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

कब्ज के रोगी का आहार कैसा हो🤔

कब्ज के लिए आपको एक योग बताया था, जिसमे ईसबगोल, बेल का गुदा, सौंफ, इलायची आदि का पाउडर बनाना था। लेकिन उस योग के उपयोग की समय सीमा निश्चित थी। कब्ज होए ही नही या ठीक होने के बाद फिर से न हो उसके लिए सही खान पान जानकारी भी बहुत जरुरी है। दवा कितनी भी महंगी और असरदार क्यों न हो जब तक सही खानपान का पालन नहीं किया जाएगा सब बेकार ही सिद्ध होगा।

  1. गेहूं का आटा 2 भाग और चने का आटा 1 भाग को मिलाकर बनाई गई मिस्सी रोटी, मोटे पिसे हुए आटे की रोटी, चोकरयुक्त आटे की रोटी, दलिया, भुना हुआ चना, बथुआ, मैथी, टमाटर, पालक व पालक का रस पानी मिलाकर, मक्खन, दूध व दूध के साथ भिगोई हुई मुनक्का, खजूर या अंजीर, रेशेदार साग-सब्जियां आदि..
  2. उड़द की छोड़कर सभी साबुत यानी छिलके वाली दालें..
  3. खाद्य पदार्थ जहां तक हो सके, प्राकृतिक रूप में ही सेवन करें..
  4. अंकुरित अनाज को प्राथमिकता दें। गेहूं के पौधे का रस पिएं..
  5. रोजाना सेब, अंगूर या पपीता खाने से कब्ज का निवारण होता है। कच्चा या पक्का पपीता खाना फायदेमंद है..
  6. रोजाना भोजन के साथ गाजर, मूली, प्याज, टमाटर, खीरा व चुकंदर का सलाद बनाकर, नीबू का रस और सेंधा नमक मिलाकर सेवन करने से कब्ज का निवारण होता है..
  7. कब्ज से पीड़ित रहने वाले स्त्री-पुरुषों को रोजाना पालक, मेथी, बथुआ या चौराई की सब्जी खाने से कब्ज से मुक्ति मिलती है।
  8. गाजर या संतरे का रस पियें इन रसों का दो-तीन दिन तक अवश्य सेवन करना चाहिए..
  9. गेहूं, चना, जो आदि की चोकर सहित मोटी रोटी चबा-चबा कर खाएं..
  10. भोजन में दलिया, खिचड़ी, मूंग, अरहर की दाल की मात्रा बढ़ाएं..
  11. फलों में केले, सेब, अनार, अमरूद, पपीता, आम, खरबूजा तथा सूखे मेवों में मुनक्का, अंजीर, किशमिश, बादाम आदि का सेवन करें..
  12. कच्चा केले के सेवन से कब्ज दूर होती है। कच्चा केला आंतो को साफ करता है..
  13. भोजन में रोटी से अधिक हरी-सब्जियों का सेवन करें..
  14. ककड़ी, शलगम, गाजर, मूली, पालक, मेथी, पता गोभी, बथुआ, प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े कर नीबू का रस मिलाकर सलाद की तरह नियमित खाएं..
  15. खाने के साथ टमाटर का सलाद जरुर लें..
  16. रात में सोते समय गर्म मीठा दूध मुनक्के के साथ सेवन करें..
  17. दोपहर के भोजन के बीच में और अंत में थोड़ा-थोड़ा छाछ पिएं..
  18. पेय पदार्थ जैसे शर्बत, सूप, लस्सी, मट्ठा, पानी का अधिक सेवन करें..
  19. हल्के गर्म पानी में एक नींबू का रस मिलकर पियें..

Note: शुद्ध शाकाहारी बनें। प्रकृति के अनुरूप जीवन शैली बनाएं…

Recommended Articles

Leave A Comment