Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

अगर आँखो के नीचे डार्क सर्कल्स है तो जाने कैसे कर सकते है ठीक

आंखों के आसपास झुर्रियां, उम्र बढ़ने के सबसे सामान्य लक्षणों में से एक हैं। वहीं आंखों के आसपास की त्वचा की बात करें, तो ये हमारे चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में 40 प्रतिशत पतली है, और इस प्रकार यह अधिक क्षतिग्रस्त होने की संभावना होती है। उम्र के साथ, आपकी त्वचा इलास्टिन (इसकी खिंचाव) और कोलेजन (इसकी कोमलता) खो देती है। साथ हूी सूरज की रोशनी से आने वाले फ्री रेडिकल्स और हार्मोन परिवर्तन इस उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं। त्वचा की लोच में कमी आना, कोलेजन की हानि और चेहरे की गतिविधियां में बदलाव आंखों के नीचे की स्किन की हालत और खराब कर सकते हैं। उम्र बढ़ने के डर से आप पलक झपकना और मुस्कुराना बंद नहीं कर सकते, लेकिन आप यूवी किरणों और प्रदूषण जैसी पर्यावरणीय क्षति से त्वचा की रक्षा कर सकते हैं। आंखों के पास की झुर्रियां कम करने के लिए कई प्राकृतिक उपचारों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपचारों के बारे में।

1.खुद को धूप से बचाएं
जब आप बाहर जाते हैं, तो हमेशा अपनी त्वचा को ढ़के, लंबे कपड़े पहनें और एक उच्च एसपीएफ सनस्क्रीन से बचाएं। दरअसल सूर्य की रोशनी के साथ मिकलने वाले हानिकारण किरणें आपके फेस से कोलेजन को छिन लेते हैं और इससे स्किन में लोच की कमी हो जाती है। इसके अलावा लगातार इस स्किन का लोग खास ख्याल भी नहीं रख पाते हैं, जिसकी वजह से दिन पर दिन ये और खराब होने लगती है।

  1. क्लीन डाइट
    एक स्वस्थ आहार का पालन करें, जिसमें पर्याप्त मात्रा में सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप मछली, एवोकैडो, नट्स, बीज, और अतिरिक्त जैतून का तेल जैसे खाद्य पदार्थों से स्वस्थ फैट प्राप्त कर सकते हैं। इससे आंखों के नीचे की झुर्रियां को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप अपनी डाइट को बैलेंस रख कर भी फाइन रेडिकल्स को कम करने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं अगर हम पूरी तरह से फैट युक्त खाना-खाना बंद कर देंगे, तो ये आपके आंखों के आसपास की झुर्रियां और बढ़ा सकता है।
  2. खाने में चीनी की मात्रा कम करें
    ब्लड में अतिरिक्त चीनी का स्तर कोलेजन से बांध सकता है और इसे शिथिल कर सकता है। इसलिए न सिर्फ अन्य कारणों से बल्कि खाने में चीनी की मात्रा का बढ़ जाना आपको कई तरह की स्किन से जुड़ी परेशानी दे सकती है। इसके लिए आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आपके शरीर में शगुर की मात्रा कम हों। खाने में शुगर की मात्रा कम करने के लिए आपको शुगर फ्री चीजें और कम कार्ब्स वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
  3. नींबू और दही
    दही और ताजे नींबू के रस का मिश्रण अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें। नींबू में प्राकृतिक अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) और दही में लैक्टिक एसिड मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करेंगे, जो आपकी त्वचा को कमजोर करते हैं। वहीं ये आंखों के नीचे लगातार बढ़ते झुर्रियों को भी कम करने में मदद करती है। नींबू और दही में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो आपकी त्वचा को ग्लो करने में मदद करते हैं।
  4. एग व्हाइट मास्क
    एग व्हाइट प्रोटीन, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरा होता है। अपनी आंख के चारों ओर अंडे का सफेद भाग लगाने से आपकी त्वचा को कसने और हाइड्रेट करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही ये एग व्हाइट मास्क पिंपल्स और डार्क सर्कल्स को भी ठीक करने में मदद कर सकते हैं। वहीं आप एलोवेरा मास्जका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मास्क को आपको हर दिन रात सोने से पहले या सुबस नहाने से पहले चेहरे पर कुछ देर के लिए लगातार छोड़ना है। फिर सूख जाने के बाद आपको इसे साफ कर लें और त्वचा पर मॉश्चराईजिंग क्रीम लगा लें।
    🙏🙏🌹🌹💐💐

Recommended Articles

Leave A Comment