Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

दोस्तो ,

जीवन में सफलता हासिल करने, या कुछ खास करने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत आवश्यक है। आत्मविश्वास अर्थात स्वयं पर एवं अपनी क्षमता पर विश्वास होना। आपके पास चाहे कितना भी ज्ञान क्यों न हो, किन्तु आपके अंदर आत्मविश्वास नहीं है तो आपका ज्ञान आपके लिए कुछ भी नहीं। क्योंकि आत्मविश्वास के बिना जीवन बिना खुशबु वाले फूल के समान है। जिस व्यक्ति को खुद पर पूर्ण रूप से विश्वास होता है, कि वह एक न एक दिन जरुर कामयाब होगा, वह व्यक्ति सफलता जरूर प्राप्त करता है।

दुनिया में जितने भी सफल व्यक्ति हैं उनमें एक खूबी अवश्य होती है, वह है आत्मविश्वास। अब्राहम लिंकन कई बार चुनाव हारने के बाद भी अमेरिका के राष्ट्रपति बने, उन्होंने यह सफलता अपने आत्मविश्वास की वजह से हासिल किये। ऐसे ही आप अगर अपने आसपास देखेंगे तो कई उदाहरण आपको भी मिल जायेंगे। शारीरिक व मानसिक रूप से अस्वस्थ होते हुये भी अनेक लोगों ने महान कार्य किये हैं, ऐसा उन्होंने अपने आत्मविश्वास की वजह से कर पाए। कई ऐसे उदाहरण देखने को मिलेंगे।

आत्म-विश्वास ही हमारी सफलता की कुंजी है, हमारे जीवन की सबसे पहली सीढ़ी है l आज के समय में अगर हमें कुछ पाना है, किसी भी क्षेत्र में कुछ कर के दिखाना है, इसके लिए आत्म-विश्वास का होना बहुत ज़रुरी है। आत्म-विश्वास से हमें ऐसी शक्ति मिलती है जिससे हम असम्भव को सम्भव में बदल सकते हैं। आत्म-विश्वास से हमारी संकल्प शक्ति को बल मिलता है। हमारी संकल्प-शक्ति से हमारी आत्मिक-शक्ति बढ़ती है और आत्मिक शक्ति से हमारे सभी कार्य संभव होते हैं।

आत्मविश्वास एक ऐसी शक्ति है जो डूबती नाव को पार भी लगा सकती है। इसलिए किसी भी काम को शुरू करने से पहले अपने आत्मविश्वास को मजबूत कर लें कि यह मैं कर सकता हूँ और अवश्य करके रहूँगा। संदेहप्रद स्थिति के साथ कभी शुरुआत न करे। समस्या के बारे में ज्यादा सोचने की बजाय संभावनाओं के बारे में ज्यादा सोचे। इससे हर स्थिति में आपके अंदर आत्मविश्वास मजबूत होगा। यह सत्य है कि किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास कम या ज्यादा हो सकता है, लेकिन सभी को अपने अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

आत्मविश्वास निरंतर मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि आप झूठ न बोलें। किसी भी व्यक्ति से बात करते समय नजरें मिलाकर बात करें। समय के साथ खुद में बदलाव लायें। अपने ज्ञान और अनुभव को निरंतर बढ़ाते रहें, इसके लिए नया सीखते रहें। सफल लोगों की जीवनी पढ़ें, प्रेरक लोगों के साथ जुड़ें। जिम्मेदारी लेना शुरू कीजिये। कार्य करने के लिए खुद से योजना बनाने की छोटी-छोटी शुरुआत कीजिये। नकारात्मक वातावरण से दूर रहें। गलती करने से न डरे, असफलता को स्वीकरने के लिए तैयार रहें। चुनौंंतियोंं का सामना करना सीखें। दूसरों की निर्भरता को समाप्त कर खुद निर्भर बनें। प्रतिदिन प्रणायाम, व्यायाम और ध्यान करें।

Recommended Articles

Leave A Comment