Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

उम्र के अनुसार रोज़ कितने घंटे सोना चाहिये

अच्छी सेहत और सुंदरता के लिए जिस तरह से हमें पोषक तत्वों की जरूरत होती है ठीक वैसे ही नींद भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी होती है। यदि शरीर की लंबी उम्र चाहते हैं तो हर इंसान को कम से कम सात से नौ घंटे सोना चाहिए। कम सोने की वजह से गुस्साए टेंशन और चिड़चिड़ापन आदि होता है। साथ ही यह मानसिक तनाव का मुख्य कारण भी है।
आप किसी की उम्र के क्यों ना हो हर इंसान को अपनी उम्र के हिसाब से उतने ही घंटो तक जरूर सोना चाहिए। इससे एक तो आपकी त्वचा जल्दी बूढ़ी नहीं होगी और आप लंबे समय तक स्वस्थ और खुश जीवन जी सकते हैं। अब आपको बताते हैं किस उम्र के इंसान को कितने घंटों की नींद लेना बेहद आवश्यक होता है।

1 नवजात – नवजात शिशु से तीन माह तक के बच्चे को नींद की आवश्यकता एक सामान्य से लगभग दोगुनी होती है। इन बच्चों को हर दिन क14 से 17 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है जिसमें, कम से कम 11 से 13 घंटे की नींद तो बेहद आवश्यक है। लेकिन 19 घंटे से अधिक नींद, बच्चों के दिमाग के विकास को बाधित कर सकता है।

2 शिशु – 4 माह से 1 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए 12 से 15 घंटे की नींद जरूरी होती है, या फिर कम से कम 10 घंटे की नींद होनी चाहिए। वहीं 18 घंटे से ज्यादा नींद इनके लिए खतरनाक हो सकती है। वहीं 1 से 2 साल तक के बच्चे के लिए 11 से 14 घंटे आदर्श नींद और तीन से पांच साल तक के बच्चों के लिए 10 से 13 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। वहीं आठ घंटे से कम या फिर 14 घंटे से ज्यादा देर नींद इनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

  1. इसी प्रकार 6 से 13 तक के बच्चों के लिए 9 से 11 घंटे नींद लेने की सलाह दी जाती है, वहीं 7 घंटे से कम नींद या फिर 11 घंटे से ज्यादा देर नींद लेना नुकसानदायक हो सकता है।14 से 17 साल तक, किशोरावस्था में 8 से 10 घंटे की नींद लेना मानसिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
  2. वयस्क उम्र – अठारह से पच्चीस साल की उम्र तक नींद का यह आंकड़ा घटकर 7 से 9 घंटे का होना चाहिए। लेकिन इससे कम या अधिक नींद हानिकारक साबित हो सकती है।
  3. अधेड़ अवस्था – 26 साल की उम्र से 64 साल की उम्र तक के लोगों को भी 7 से 9 घंटे की नींद लेना आवश्यक है, ताकि मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहे और कार्यक्षमता भी प्रभावित न हो।
  4. बुजुर्ग – बढ़ती उम्र के साथ-साथ नींद की आवश्यकता का यह आंकड़ा कम होता है, जिसमें 7 से 8 घंटे की नींद आवश्यक होती है। लेकिन इस उम्र में 5 घंटे से कम नींद लेना हानिकारक साबित हो सकता है और 9 घंटे से अधिक नींद भी।
  5. इसके अलावा कम या अधिक नींद का सीधा संबंध आपके रक्तचाप, मस्तिष्क की कार्यक्षमता, ऊर्जा में कमी, चिड़चिड़ापन, तनाव, मानसिक समस्याएं, सिरदर्द, डाइबिटीज, मोटापा और हृदय रोगों से होता है। आवश्यकता से कम या अधिक नींद लेने पर आपको इन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

Recommended Articles

Leave A Comment