Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

नहाते समय इन छोटे-छोटे टोटकों की मदद से आप आर्थिक तंगी से पा सकतें है छुटकारा

नहाने से इंसान का तन और मन दोनों को शांति प्राप्त होती हैं। नहाने से शरीर की दुर्गन्ध और गन्दगी तो दूर होती ही हैं इसी के साथ यदि नहाने के पानी में कुछ उपाय किये जाये तो बिमारी और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता हैं। नहाते समय कई ज्योतिषीय उपाय भी किये जाते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे उपाय जिनको नहाते समय करने से बहुत लाभ होता हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

  • प्रतिदिन नहाने से पहले बाल्टी में पानी भरें और इसके बाद अपनी तर्जनी उंगली (इंडेक्स फिंगर) से पानी पर त्रिभुज का चिह्न बनाएं। त्रिभुज बनाने के बाद एक अक्षर का बीज मंत्र ‘ह्रीं’ उसी चिह्न के बीच वाले स्थान पर लिखें। साथ ही, अपने इष्ट देवी-देवता से परेशानियों दूर करने की प्रार्थना करें। इस उपाय को सही विधि से हर रोज किया जाए तो निकट भविष्य में सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं।
  • शुक्र ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो कफ, बात, पित्त विकार, उदर रोग, वीर्य रोग, धातु क्षय, मूत्र रोग, नेत्र रोग, आदि हो सकते हैं। अगर आप भी शुक्र ग्रह से पीड़ित हैं तो एक लौटा जल लेकर 2 बड़ी इलायची डालकर पानी के आधा होने तक उबालें। फिर इस पानी को अपने नहाने वाले पानी में मिला कर स्नान करें।
  • पानी में इलाइची या केसर डालकर स्नान करें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। पानी में दूध मिलाकर स्नान करने से शक्ति मिलती है। इसके साथ ही उम्र में भी वृद्धि होती है। पानी में रत्न डालकर स्नान करने से आभूषणों की प्राप्ति होती है।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी नदी में स्नान करता है तो उसे पानी पर ऊँ लिखकर पानी में तुरंत डुबकी मार लेना चाहिए। ऐसा करने से नदी स्नान का पूर्ण पुण्य प्राप्त होता है। इसके अलावा आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो जाती है। इस उपाय से ग्रह दोष भी शांत होते हैं। यदि आपके ऊपर किसी की बुरी नजर है तो वह भी उतर जाती है।
  • पानी में दूध मिलाकर स्नान करने से शक्ति मिलती है। इसके साथ ही उम्र में भी वृद्धि होती है।
  • पानी में रत्न डालकर स्नान करने से आभूषणों की प्राप्ति होती है।
  • इसके अतिरिक्त पानी में तिल डालकर स्नान करें। इससे व्यक्ति पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • वहीं यदि पानी में दही मिलाकर स्नान करने से संपत्ति में वृद्धि होती है।
  • घी को पानी में डालकर स्नान करने से जहां उम्र में वृद्धि होती है वहीं शरीर स्वस्थ रहता है।
  • इत्र या सुगंधित चीजों को पानी में डालकर स्नान करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

🌹🙏🌹🙏🌹

Recommended Articles

Leave A Comment