Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

► इन कारणों से बढ़ रहा मोटापा
आजकल लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं। वो सिर्फ टीवी व कम्प्यूटर के आगे घंटों तक बैठे रहते हैं। इसके कारण उनमें मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। आजकल लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं। वो सिर्फ टीवी व कम्प्यूटर के आगे घंटों तक बैठे रहते हैं। इसके कारण उनमें मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। लोग घर का खाना खाने की जगह जंक फूड व बाहर का खाना अधिक खा रहे हैं। कुछ लोग समय की कमी के कारण तो कुछ स्वाद के चलते इनका सेवन कर रहे हैं, जिसके कारण मोटापा बढ़ रहा है। भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास इतना भी समय नहीं कि वो एक्सरसाइज के लिए समय निकाल सकें। नतीजतन मोटापा बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग भूख से ज्यादा खा लेते हैं, तो कुछ डायटिंग के चक्कर में ठीक से खाना नहीं खाते। इसके कारण मोटापे की समस्या पैदा होता है। कई बार लोग जरूरत से ज्यादा तनाव ले लेते हैं। तनाव व अवसाद जैसी समस्या मोटापे को बढ़ाती हैं।

► खान-पान पर दें विशेष ध्यान
पेट के फैट को कम करना सही खान-पान पर निर्भर करता है। मैक्रो और माइक्रो न्यूट्रीअंट्स के साथ स्वस्थ और संतुलित आहार लें। सबसे महत्वपूर्ण यह कि फास्ट फूड व अधिक तैलीय पदार्थों का सेवन न करें। जहां तक हो सके घर का बना खाना ही खाएं। अगर आपके पास समय कम है, तो कच्चे फल व सब्जी या भांप से पकी सब्जियां खाएं। नाश्ता लेना न छोड़ें, इससे ब्लोटिंग बढ़ता है और शरीर भूख की अवस्था में चला जाता है। यह पेट में फैट जमा होने का मुख्य कारण है। इसलिए नाश्ते में पौष्टिक आहार शामिल करें। लहसुन, प्याज, अदरक, लाल मिर्च, गोभी, टमाटर, दालचीनी और सरसों फैट कम करने वाले फूड हैं। सुबह-सुबह कच्चा लहसुन और एक इंच अदरक का टुकड़ा खाना अच्छा रहता है। साथ ही, सुबह गुनगुना पानी नींबू का रस और शहद डालकर पीना वजन घटाने में मददगार होता है।

Recommended Articles

Leave A Comment