Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

🔹आज बात करते है …#मोटापे_की

➡️क्या कारण होते है मोटापे के

🔹शरीर की आवश्यक्ता से ज्याद केलोरी वाला भोजन खाना।

🔹मेटाबोलिस्म (चयापचय) की दर कम होना।

🔹थायराईड अथवा पीयूष ग्रंथि (पिचुट्री) के विकार।

🔹अधिक समय बैठक का जीवन।

🔹हार्मोन का असंतुलन होना।

▪️▪️▪️

➡️निवारक 1

⚜️चर्बी घटाने के लिये व्यायाम बेहद आवश्यक उपाय है।एरोबिक कसरतें लाभप्रद होती हैं। आलसी जीवन शैली से मोटापा बढता है। अत: सक्रियता बहुत जरूरी है।

➡️निवारक 2

⚜️शहद मोटापा निवारण के लिये अति महत्वपूर्ण पदार्थ है। एक चम्मच शहद आधा चम्मच नींबू का रस गरम जल में मिलाकर लेते रहने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी नष्ट होती है। यह दिन में ३ बार लेना कर्तव्य है।

➡️निवारक 3

⚜️पत्ता गोभी(बंद गोभी) में चर्बी घटाने के तत्व होते हैं। इससे शरीर का मेटाबोलिस्म ताकतवर बनता है। फ़लत: ज्यादा केलोरी का दहन होता है। इस प्रक्रिया में चर्बी समाप्त होकर मोटापा निवारण में मदद मिलती है।

➡️निवारक 4

⚜️पुदीना में मोटापा विरोधी तत्व पाये जाते हैं। पुदीना रस एक चम्मच २ चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से उपकार होता है।

➡️निवारक 5

⚜️सुबह उठते ही २५० ग्राम टमाटर का रस २-३ महीने तक पीने से शरीर की वसा में कमी होती है।

➡️निवारक 6

⚜️गाजर का रस मोटापा कम करने में उपयोगी है। करीब ३०० ग्राम गाजर का रस दिन में किसी भी समय लेवें।

➡️निवारक 7

⚜️एक अध्ययन का निष्कर्ष आया है कि वाटर थिरेपी मोटापा की समस्या हल करने में कारगर सिद्ध हुई है। सुबह उठने के बाद प्रत्येक घंटे के फ़ासले पर २ गिलास पानी पीते रहें। इस प्रकार दिन भर में कम से कम २० गिलास पानी पीयें। इससे विजातीय पदार्थ शरीर से बाहर निकलेंगे और चयापचय प्रक्रिया(मेटाबोलिस्म) तेज होकर ज्यादा केलोरी का दहन होगा ,और शरीर की चर्बी कम होगी। अगर २ गिलास के बजाये ३ गिलास पानी प्रति घंटे पीयें तो और भी तेजी से मोटापा निवारण होगा।

➡️निवारक 8

⚜️कम केलोरी वाले खाद्य पदार्थों का उपयोग करें। जहां तक आप कम केलोरी वाले भोजन की आदत नहीं डालेंगे ,मोटापा निवारण दुष्कर कार्य रहेगा। अब मैं ऐसे भोजन पदार्थ निर्देशित करता हूं जिनमें नगण्य केलोरी होती है।

▪️▪️▪️

➡️अपने भोजन में ये पदार्थ ज्यादा शामिल करें

📌नींबू

📌जामफ़ल (अमरुद)

📌अंगूर

📌सेवफ़ल

📌खरबूजा

📌जामुन

📌पपीता

📌आम

📌संतरा

📌पाइनेपल

📌टमाटर

📌तरबूज

📌बैर

📌स्ट्राबेरी

▪️▪️▪️

➡️सब्जीयां जिनमें नहीं के बराबर केलोरी होती है

📌पत्ता गोभी

📌फ़ूल गोभी

📌ब्रोकोली

📌प्याज

📌मूली

📌पालक

📌शलजम

📌सौंफ़

📌लहसुन

▪️▪️▪️

➡️महत्व पूर्ण आहार

⚜️कम नमक,कम शकर उपयोग करें।

⚜️अधिक वसा युक्त भोजन पदार्थ से परहेज करें। तली गली चीजें इस्तेमाल करने से चर्बी बढती है। वनस्पति घी हानिकारक है।

⚜️सूखे मेवे (बादाम,खारक,पिस्ता) ,अलसी के बीज,ओलिव आईल में उच्चकोटि की वसा होती है। इनका संतुलित उपयोग उपकारी है।

⚜️शराब का सेवन न करें।

⚜️अदरक चाकू से बरीक काट लें ,एक नींबू की चीरें काटकर दोनो पानी में ऊबालें। सुहाता गरम पीयें। बढिया उपाय है।

⚜️रोज पोन किलो फ़ल और सब्जी का उपयोग करें।

⚜️ज्यादा कर्बोहायड्रेट वाली वस्तुओं का परहेज करें।शकर,आलू,और चावल में अधिक कार्बोहाईड्रेट होता है। ये चर्बी बढाते हैं। सावधानी बरतें।

⚜️केवल गेहूं के आटे की रोटी की बजाय गेहूं सोयाबीन,चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फ़यदेमंद है।

⚜️शरीर के वजने को नियंत्रित करने में योगासन का विशेष महत्व है। कपालभाति,भस्त्रिका का नियमित अभ्यास करें।।

⚜️सुबह आधा घंटे तेज चाल से घूमने जाएं। वजन घटाने का सर्वोत्तम तरीका है।

⚜️भोजन मे ज्यादा रेशे वाले पदार्थ शामिल करें। हरी सब्जियों ,फ़लों में अधिक रेशा होता है। फ़लों को छिलके सहित खाएं। आलू का छिलका न निकालें। छिलके में कई पोषक तत्व होते हैं।

⚜️खाने का सामान ऐसी जगह न रखें, जहां आपकी नजर अक्सर पड़ती हो। अन्यथा आप चलते-फिरते खाते रहेंगे। अगर ये खाद्य पदार्थ आंखों से ओझल होंगे, तो शरीर को जरूरत महसूस होने पर ही आप खाने की सोचेंगे।

⚜️सुबह-सुबह उठने के साथ ही एक गिलास दूध ( गाय का) पीना शुरू कर दें। प्रोटीन की ये खुराक आपको भारी नाश्ते की तलब से बचाएगी।

⚜️पेट व कमर का आकार कम करने के लिए सुबह उठने के बाद या रात को सोने से पहले नाभि के ऊपर के उदर भाग को ‘बफारे की भाप’ से सेंक करना चाहिए। इसके लिये एक तपेली पानी में एक मुट्ठी अजवायन और एक चम्मच नमक डालकर उबलने रख दें। जब भाप उठने लगे, तब इस पर जाली या आटा छानने की छन्नी रख दें। दो छोटे नैपकिन या कपड़े ठंडे पानी में गीले कर निचोड़ लें और तह करके एक-एक कर जाली पर रख गरम करें और पेट पर रखकर सेंकें। प्रतिदिन 10 मिनट सेंक करना पर्याप्त है। कुछ दिनो में पेट का आकार घटने लगेगा।

🕉🕉🙏🏻🙏🏻💐💐🌹🌹

वजन बढ़ाने के आसान तरीके

मोटा होने के उपाय: बहूत लोग कहते है की में खाता पीता बहुत हू पर मेरे शरीर को लगता नहीं है, इसका कारण है ख़राब पाचन शक्ति। अगर आप ने भी मो टा होने के बहुत उपाय किये और अभी तक सफल नहीं हुए तो इस लेख को अच्छे से पढ़े और जाने दुबले पतले होने वजह क्या है और अब कौन से उपाय करने चाहिये जो स्वस्थ तरीके से मोटा होने में कारगर है। वजन बढ़ाना हो या घटाना तरीका दोनों का एक जैसा ही है, पौष्टिक खान पान और नियमित व्यायाम। कुछ लोग ये भी सोचते है की जादा फैट वाली चीजे खा कर वजन बढ़ाया जा सकता है। मोटा होने का ये तरीका सही नहीं है क्योंकि इस तरह शरीर में फैलावट तो आ जाती है पर शरीर स्वस्थ नहीं रहता और बहुत सी बीमारिया होने का खतरा होता है।
मोटा होने के उपाय : वजन बढ़ाने के लिए क्या करें

  1. अगर आप को पेट की गैस या फिर कब्ज़ की शिकायत है तो सबसे पहले इसका उपचार करे क्युकी जब तक आपकी पाचन क्रिया दरुस्त नहीं होगी तब तक वजन बढ़ने की सारी कोशिश बेकार है।
  2. रोजाना 2 गिलास दूध पीने की आदत डाले।
  3. एक बार जादा खाना खाने की बजाय 4-5 बार थोड़ा थोड़ा खान खाये।
  4. मोटा होने के लिए केला खाये अगर आपको केला पसंद नहीं तो आप बनाना शेक बना कर पिये।
  5. अगर आप नॉन वेज खाते है तो अण्डे मांस मछ्ली को अपने आहार में शामिल करे और अगर आप शाकाहारी भोजन खाते है तो दाल, पनीर, घी, मखन, दही, चावल, सलाद और फल खाये।
  6. सुबह खाली पेट भीगे हुए चने और सोयाबीन की दाल खाने से शरीर में ऊर्जा और स्टेमिना बढ़ता है।
  7. शरीर में फैलावट लाने के लिये सुबह खाली पेट खजूर खाये और साथ में दूध पिये।
  8. अपनी डाइट में प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट की मात्रा जादा ले।
  9. चम्मच देसी घी में १ चम्मच चीनी मिलाकर रोटी के साथ खाये। इस नुस्खे को महीने में ३ से ४ बार करने से चमत्कारी ढंग से वजन बढ़ने लगेगा।
  10. जिस प्रकार वजन घटाने के लिए योगा और एक्सरसाइज फायदा करती है ठीक उसी तरह वजन बढ़ाने योगा करने से फायदा होता है।
    वजन बढ़ाने के लिए योगा
    योगा करने से आप बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के वजन बढ़ा सकते है हालांकि योग के साथ एक अच्छी खुराक भी जरुरी है। खाने का अच्छे से पचना मोटा होने के लिये बहुत जरुरी है इसलिए नियमित रूप से एक्सरसाइज, योगा और वर्कआउट करे।

Recommended Articles

Leave A Comment