Phone

9140565719

Email

mindfulyogawithmeenu@gmail.com

Opening Hours

Mon - Fri: 7AM - 7PM

दोस्तो ,

हमारी ज़िंदगी में ऐसा कठिन वक्त या विषम परिस्थितियां आ जाती हैं। जब हम अपने आपको समस्याओं, मुश्किल और मुसीबतों से घिरा हुआ पाते हैं। ऐसे समय में बाहर निकलने का रास्ता तो दूर की बात है, कोई संभावना या मानसिक शांति तक नही दिखाई पड़ती। ऐसे समय में ही हमारे धैर्य, साहस और शक्ति की पहचान होती। यही समय प्रतीभा, क्षमता और योग्यता को परखने का होता है। खुद को पहचानने का समय होता है।

हमारे लिए कठिन वक्त परीक्षा काल होता है। जो व्यक्ति जितनी शक्ति, साहस और धैर्य के साथ मुश्किल वक्त का सामना करता है, उसकी क्षमता, प्रतीभा और योग्यता उतनी ही अधिक निखरती है। वह उतना अधिक सामर्थ्यवान बनते जाता है। जो जितना संघर्ष करता है वह उतना अधिक खुद को पहचान पाता है कि उसके लिए क्या बेहतर है। मुश्किल वक्त हमारे अंदर की शक्तियों को पहचानकर बाहर निकालने के लिए ही आती हैं।

सफल लोगों की जीवनगाथा देखें तो हम जान पाएँगे कि किस तरह कठिन वक्त ने उनके लिए सफलता के नए द्वार खोले। नए रास्ते दिखाए। नई संभावनाएं लाए। चाहे वे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम हों या महेंद्र सिंह धोनी हो। ऐसे अनेक उदाहरण हमारे सामने हैं। सफल लोगों ने एक कुशल योद्धा के रूप में कठिन चुनौतियों का सामना करके अपना मुकाम हासिल किए हैं।

वास्तव में मुसीबतें एक शेर की तरह होती हैं, जिसकी पूँछ में समाधान लटका होता है। लेकिन हम शेर की दहाड़ से ही इतने आतंकित हो जाते हैं कि समाधान की तरफ हमारा ध्यान ही नहीं जाता। लेकिन साहस के साथ जब हम यह सोचें कि अगर हम कठिन वक्त का सामना कर सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में यह बात हमेशा याद रखें कि परीक्षा में अधिक अंक लाएँ हैं, तो हमें और अधिक परीक्षाओं के लिए तैयार रहना है।

जो फेल हो गए, उनके लिए कैसी परीक्षा और काहे की परीक्षा? जो सफल हो गए उनकी मेहनत का अंत केवल सफलता नहीं है, बल्कि सफलता के बाद एक और कड़ी मेहनत के लिए तैयार होना है। हमारे अंदर विषम परिस्थिति से लड़ जाने, भिड़ जाने और उनके सामने डट जाने की शक्ति है, तो तो निश्चित ही हमारे जीवन में सार्थक बदलाव आएंगे। यहीं से शुरू होता है खुद को जानने का सिलसिला। हमारे जीवन को प्रकाशमय बनाने का सिलसिला। सफल होने का सिलसिला और सफलता के शिखर पर पहुंचने का सिलसिला।

Recommended Articles

Leave A Comment